जबलपुर के बेलखेड़ा में उफनते नाले में फंसी बोलेरो, 5 लोग तैरकर बाहर निकले, तेज बहाव में बहे युवक का शव बरामद

Jabalpur Bolero Car Accident : जबलपुर के बेलखेड़ा में उफनते नाले को पार करते समय बोलेरो कार तेज बहाव में बह गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग सुरक्षित बच निकले।
Jabalpur Nala Accident,
नाले में फंसी बोलेरो (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Jabalpur Nala Accident: जबलपुर जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया, जहां नाला पार करते समय शराब दुकान के कर्मचारियों की बोलेरो कार तेज बहाव में बह गई। हादसे में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि पांच लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार, सदर निवासी रवि पिल्लै, संदीप बंजारा, चंदन लोधी, बबलू आदिवासी, बद्दू और मयंक बोलेरो कार से बरमान घाट से जबलपुर लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे जैसे ही वाहन बेलखेड़ा के कटाव नाला स्थित रपटा पर पहुंचा, वहां करीब चार फीट तक पानी का तेज बहाव था।

लोगों की चेतावनी के बावजूद पार किया नाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले के दोनों ओर पहले से ही वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी और लोग पानी के कम होने का इंतजार कर रहे थे। इसके बावजूद चालक ने बोलेरो को तेज बहाव में उतार दिया। कुछ ही पलों में वाहन संतुलन खो बैठा और पानी के तेज बहाव में बहने लगा।

कार में सवार 5 लोग तैरकर बचे, एक बहा

हादसे के बाद कार में सवार पांच लोग किसी तरह शीशे तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे और तैरकर किनारे पहुंच गए, लेकिन रवि पिल्लै तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही बेलखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया और लापता युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डीएसपी भगत सिंह गोठरिया ने बताया कि तेज बारिश और उफनते नाले के कारण हादसा हुआ है। रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

https://youtu.be/YBfY44YkSeM?si=UCMfnz09pME4bn2J

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com