-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- People Got Angry Virat Kohli Tweeted About Bengaluru Stampede After Three Months
‘अब तक कहां थे? आपको शर्म आनी चाहिए’ बेंगलुरु भगदड़ पर विराट ने 3 महीने बाद तोड़ी चुप्पी, गुस्साए लोग
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ के करीब तीन महीने बाद विराट कोहली ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस इस घटना पर देर से रिएक्शन देने पर कोहली से बेहत नाराज दिख रहे हैं।

बेंगलुरु भगदड़ के तीन महीने के बाद विराट का आया रिएक्शन तो भड़के लोग (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli Breaks Silence on Bangalore Stampede: आज से करीब तीन महीने पहले आरसीबी ने 18 साल के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के खिताब पर कब्जा जमाया था। 3 जून की वो रात आरसीबी और उसके फैंस के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया। ऐसे में आरबीसी मैनेजमेंट में इस जीत को यादगार बनाने के लिए बेंगलुरु में अपने फैंस के साथ भव्य रैली के आयोजन का मन बनाया। ऐसे में 4 जून को टीम के खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाने पहुंचे। लेकिन इस दौरान बाहर ऐसी घटना हो गई, जिसे देखकर आज भी क्रिकेट फैंस की रूह कांप जाती है।
4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बार आरसीबी फैंस की मौजूदगी में भयंकर भगदड़ मच गई। जिसके कारण 11 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे। ये वो मंजर था, जब आरसीबी के खिलाड़ी स्टेडियम के अंदर जश्न मना रहे थे और बाहर फैंस अपनी जान गंवा रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया में आरसीबी की जमकर आलोचना हुई। इस घटना पर उस वक्त नहीं ही मैनेजमेंट और न ही खिलाड़ी, किसी ने कुछ नहीं बोला।
अब इस घटना के तीन महीने के बाद टीम ने स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजली देते हुए कहा है कि भविष्य में टीम सावधानी व जिम्मेदारी के साथ कोई भी कदम उठाएगी। घटना के तीन महीने तक चुप रहने के बाद कोहली का ये बयान फैंस को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस विराट कोहली की आलोचना करते हुए कह रहे है कि इतने समय तक कहां थे, अब तक क्यों हादसे में जान गंवाने वालों के बारे चुप थे। आइए कुछ ऐसी ही प्रतिक्रियाओं को देखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
Chokli 🤬 finally breaks his silence regarding 11 innocents death — 𒆜Harry Billa𒆜 (@Billa2Harry) September 3, 2025
Never forget never forgive pic.twitter.com/dNX2didgHI — 𒆜Harry Billa𒆜 (@Billa2Harry) September 3, 2025
It took 90 days to speak up for those innocent people Shame on franchise and people like him 💔 — Naam me kya rkha hai (@i_dr6969) September 3, 2025
issue ayi 3 months aytundi ipudu tweets vestaru entra attention na Kodakalara…. — Prabhas Devotee🔥 (@SainathPb_45) September 3, 2025
विराट कोहली ने क्या कहा?
विराट कोहली का बेंगलुरु हिंसा पर दिया गया बयान RCB के ऑफिशियल ‘X’ अकाउंट से साझा किया गया है, जो कि ऑफ ‘RCB CARES’ का हिस्सा है। इस दौरान कोहली ने लिखा है कि “आप कभी भी इस तरह दिल तोड़ने वाली घटना का सामना नहीं करना चाहते। जो हमारी टीम के इतिहास का सबसे खुशी का पल होना चाहिए था, वह एक दुखद घटना में बदल गया।” उन्होंने कहा, “मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों और चोटिल हुए अपने प्रशंसकों के बारे में सोचता हूं और प्रार्थना करता हूं। आपकी क्षति अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम मिलकर सावधानी, सम्मान और जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे।”
यह भी पढ़ें: फिर पाकिस्तान का दोगलापन आया सामने, विश्वकप पर लिया यू-टर्न, भारत आने से किया इंकार
मृतकों को 25-25 लाख रूपये देने का किया था ऐलान
इससे पहले 30 अगस्त को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ‘RCB CARES’ के द्वारा बेंगलुरु भगदड़ में जान गवांने वाले 11 लोगों के परिवार वालो को 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया था। इस दौरान आरसीबी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था कि “4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया। हमने आरसीबी परिवार के ग्यारह सदस्यों को खो दिया। वे हमारा हिस्सा थे। वे हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को अद्वितीय बनाने वाली चीजों का हिस्सा थे। उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी।”
People got angry virat kohli tweeted about bengaluru stampede after three months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














