फिर पाकिस्तान का दोगलापन आया सामने, विश्वकप पर लिया यू-टर्न, भारत आने से किया इंकार

Pakistani hockey team refuses Come to India: पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने कहा है कि उनकी टीम जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारत नहीं आएगी। इससे पहले उसने भारत आने के लिए हामी भरी थी।
फिर पाकिस्तान का दोगलापन आया सामने, विश्वकप पर लिया यू-टर्न, भारत आने से किया इंकार
पाकिस्तान हॉकी टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Junior Hockey World Cup 2025: पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत को अपने असली चेहरे से परिचित करवा दिया है। भारत नवंबर से शुरु होने वाले जूनियर हॉकी एशिया कप 2025 की मेजबानी कर रहा है। अब पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए भारत का दौरा करने से इंकार कर दिया है। हैरानी इस बात की है कुछ ही समय पहले उसने भारत आने के लिए हामी भरी थी, लेकिन अब अचानक से उसने इसके लिए मना कर दिया है।

उस वक्त भी हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जरनल ने इस बात की जानकारी दी थी। तब भोलानाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तानी हॉकी टीम भारत का दौरा करेगी और जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा भी लेगी। अब पाकिस्तान ने दोगलेपन पर वाले रवैये को दिखाते हुए दुनिया के सामने अपना असली चेहरा दिखा दिया है।

जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी टीम- पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन

जूनियर हॉकी विश्वकप 2025 में भारत न आने की जानकारी पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की तरफ से दी गई है। उसने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि पाकिस्तान जूनियर टीम भारत का दौरा नहीं करेगी। फेडरेशन ने जारी बयान में कहा कि "पाकिस्तान जूनियर हॉकी टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी। मौजूदा स्थिति में हम भारत नहीं जा सकते। अभी भारत के साथ हमारे जो तनाव चल रहे हैं, उसे देखते हुए भारत जाना पूरी तरह से असंभव था। दोनों ओर से जंग होने जैसी स्थिति बन गई थी। हम अभी या भविष्य में भारत की यात्रा नहीं कर सकते। अभी स्थिति वैसी ही है और अगर भारतीय क्रिकेट टीम यहां नहीं आ सकती, तो पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत नहीं जाएगी।"

इस बात बिहार के राजगीर शहर हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन सफल तरीके से किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान ने हैरान करने वाला बहाना बनाकर नहीं आने की बात कही थीं। उसने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में एशिया कप 2025 के लिए आने से इंकार कर दिया था।

चेन्नई व मदुराई में खेला जाएगा टूर्नामेंट

जनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत के प्रसिद्ध शहर चेन्नई और मदुराई में होने वाला है। इस दौरान दुनिया की 24 टीमें इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेने वाली हैं। जूनियर हॉकी एशिया कप 2025 कीशुरुआथ 28 नंवबर से होने वाली है। जबकि इसका समापन 10 दिसंबर को होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com