PAK vs ZIM: मजबूत शुरुआत के बाद फिसली जिम्बाब्वे, पाकिस्तान को जीत के लिए मिला 148 का लक्ष्य
PAK vs ZIM: पीसीबी त्रिकोणीय टी20 सीरीज मंगलवार को रावलपिंडी स्टेडियम में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शुरू हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए, जिम्बाब्वे ने 8 विकेट पर 147 रन बनाए।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तानी खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan vs Zimbabwe: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा आयोजित की जा रही पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय टी20 सीरीज का भव्य आगाज़ मंगलवार को हो गया है। टूर्नामेंट का पहला और सबसे रोमांचक मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेने वाली जिम्बाब्वे की टीम ने अपनी पारी में निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए हैं।
अब पाकिस्तान को यह मुकाबला जीतने के लिए 148 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा। यह त्रिकोणीय सीरीज क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार दावत है, जिसमें तीनों टीमें टी20 क्रिकेट के रोमांचक प्रारूप में एक-दूसरे का सामना करेंगी।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। सलामी बल्लेबाजों ब्रायन बेनेट और टी मारुमनी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 72 रन की साझेदारी की। मारुमनी पहले विकेट के रूप में 22 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, मुंबई के सामने जीत के लिए रखा 206 रन का टारगेट
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
ओपनिंग साझेदारी टूटने के बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। बेनेट भी 36 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सिकंदर रजा ने 24 गेंद पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 8 विकेट पर 147 तक पहुंचाया।
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआती 8 ओवर के बाद मैच में शानदार वापसी की और कभी 180 के करीब जाती दिख रही जिम्बाब्वे को 147 पर रोक दिया। मोहम्मद नवाज टीम के लिए सबसे सफल और किफायती गेंदबाज रहे। नवाज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी सबसे महंगे रहे और 4 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिए। सलमान मिर्जा, साईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला।
जिम्बाब्वे ने हमेशा पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी की है। निश्चित रूप से टीम ने शुरुआत के मुताबिक रन नहीं बनाए हैं, लेकिन 147 का स्कोर जिम्बाब्वे के गेंदबाज पाकिस्तान के लिए मुश्किल बना सकते हैं। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए मजबूत शुरुआत की जरुरत होगी।
ये भी पढ़ें: गुवाहाटी में टेम्बा बावुमा फिर दिखाएंगे दम! हैंसी क्रोनिए के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका
त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ तीसरी टीम अफगानिस्तान थी। पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान में बमबारी के बाद अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट से खुद को अलग कर लिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान की जगह जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में शामिल किया है।
IANS इनपुट के साथ
