दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
ICC Hall of Fame: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन पर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। गांगुली ने इस बेहद खास और बड़े सम्मान के लिए आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को धन्यवाद दिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सौरव गांगुली (Image- IANS)
Sourav Ganguly ICC Hall of Fame: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन (बुधवार) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा सम्मान दिया है। गांगुली को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इसके लिए पूर्व कप्तान ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को धन्यवाद दिया है।
सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। पूर्व कप्तान ने एक्स पर लिखा, “आईसीसी और अध्यक्ष जय शाह को मुझे हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए धन्यवाद। यह बहुत बड़ा सम्मान है। हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 10 भारतीयों में से एक। कुछ बेहतरीन नामों के बीच होना कमाल है।” गांगुली ने अपने पोस्ट में बीसीसीआई को भी टैग किया है।
आईसीसी हॉल ऑफ फेम से सम्मानित भारतीय
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) 11 जुलाई को एडिनबर्ग में अपनी सालाना बैठक के आखिर में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले अन्य भारतीय बिशन सिंह बेदी (2009), सुनील गावस्कर (2009), कपिल देव (2010), अनिल कुंबले (2015), राहुल द्रविड़ (2018), सचिन तेंदुलकर (2019), वीनू मांकड़ (2021), डायना एडुल्जी (2023), वीरेंद्र सहवाग (2023), नीतू डेविड (2024) और एमएस धोनी (2025) हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dada First Look: गांगुली बनकर छाए राजकुमार राव, लेकिन लुक देख भड़के यूजर्स, बोलें-‘AI से बनाया है क्या?’
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Sourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
Thank you ICC and Chairman Jay shah @JayShah for inducting me in the hall of fame .. it’s a huge honour ..One of the 10 Indians to be inducted in the hall of fame ever .. Amazing to be a part of some great names .. @bcci — Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 8, 2026
दादा की कप्तानी में आक्रामक बनी टीम इंडिया
सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम रहे हैं। अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी थी। गांगुली ने 2000 में मैच-फिक्सिंग के आरोपों से जूझ रही भारतीय टीम की कप्तानी संभाली और अपनी नेतृत्व क्षमता से टीम को एक मजबूत और सशक्त पहचान दी।
गांगुली की कप्तानी में भारत ने विदेशों में टेस्ट जीतना शुरू किया तो वनडे फॉर्मेट में विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर देनी शुरू की। गांगुली की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में नेटवेस्ट सीरीज जीती, 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त विजेता रहा, और 2003 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला।
सौरव गांगुली का करियर
1992 में वनडे और 1996 में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले गांगुली ने 2008 तक चले करियर में भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले। टेस्ट में 16 शतक और 35 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 7,212 रन और वनडे में 22 शतक और 72 अर्धशतक की मदद से 11,363 रन बनाए थे। गांगुली के नाम टेस्ट में 32 और वनडे में 100 विकेट हैं।
यह भी पढ़ें- 54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
क्रिकेट से संन्यास के बाद सौरव गांगुली खेल प्रशासन में सक्रिय हैं। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
