IPL 2026: प्रियांश और कूपर ने उधेड़ी एडन मार्करम की बखिया, आईपीएल 2026 में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
PBKS vs LSG: लखनऊ के खिलाफ प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने धमाका करते हुए एडेन मार्करम के एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ दिए। यह IPL 2026 का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।
- Written By: संजय बिष्ट
प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली और एडम मार्करम (फोटो- सोशल मीडिया)
Aiden Markram 5 Sixes in One Over: मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। इस मैच में लखनऊ के गेंदबाज एडेन मार्करम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मार्करम लखनऊ की ओर से आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पंजाब के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजी की जमकर धुनाई कर दी।
मार्करम का महंगा ओवर, 5 छक्कों की बारिश
पंजाब किंग्स की पारी के 13वें ओवर में एडेन मार्करम ने अपने स्पेल की शुरुआत की, लेकिन यह उनके लिए बेहद महंगा साबित हुआ। इस ओवर में कुल 32 रन लुटे, जिसमें प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मिलकर 5 छक्के जड़े। कोनोली ने लगातार तीन छक्के लगाकर ओवर की शुरुआत ही धमाकेदार की, जबकि प्रियांश ने भी दो छक्के लगाकर ओवर को पूरी तरह पंजाब के नाम कर दिया। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम था, जिन्होंने 2022 में आरसीबी के खिलाफ 27 रन दिए थे।
प्रियांश और कोनोली की ऐतिहासिक साझेदारी
कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की शानदार साझेदारी की। यह पंजाब किंग्स के इतिहास में बेहद खास साझेदारियों में से एक बन गई है। टीम के लिए यह सिर्फ तीसरा मौका है जब किसी जोड़ी ने 150 से ज्यादा रन जोड़े हों। इससे पहले 2020 में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 183 रन और 2011 में एडम गिलक्रिस्ट व शॉन मार्श ने 206 रन की साझेदारी की थी।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!
कप्तानी में Suryakumar Yadav ने गाड़े सफलता के झंडे, बना दिया महारिकॉर्ड, जीत प्रतिशत में सबको छोड़ा पीछे
भारत की T20 टीम में बड़ा फेरबदल! सूर्यवंशी अंदर तो सूर्यकुमार बाहर? अय्यर या पाटीदार, किसका कटेगा पत्ता; देखें
कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं प्रियांश आर्या ने 37 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर लखनऊ के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
ये भी पढ़ें: मुल्लांपुर में आया प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली के नाम का तूफान, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रच दिया इतिहास
लखनऊ के बल्लेबाज रहे फ्लॉप
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। टीम के कुछ प्रमुख बल्लेबाज बड़ा योगदान देने में नाकाम रहे। प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए, जिन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 5 रन बना सके, जबकि नेहल वढेरा 13 रन बनाकर एम सिद्धार्थ की गेंद पर निकोलस पूरन को कैच दे बैठे। कुल मिलाकर यह मुकाबला पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी और लखनऊ की गेंदबाजी के बीच बड़े अंतर को साफ तौर पर दिखा रहा है, जहां पंजाब ने पूरी तरह दबदबा बना रखा है।
