PBKS vs LSG Highlight: पंजाब किंग्स ने 54 रन से जीता मुकाबला, कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या की मैच जीताऊ पारी

PBKS vs LSG Highlight Updates: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
PBKS vs LSG 29th Match IPL 2026 Live Update
PBKS vs LSG Match Live Update

Indian Premier League 2026, 29th Match PBKS vs LSG Highlight Update: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का विजयी अभियान लगातार जारी है। टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स इस सीजन में 5 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। पॉइंट्स टेबल में पहले से ही शीर्ष पर मौजूद पंजाब ने इस जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 7 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। कोनोली ने 87 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्या ने 93 रन बनाकर लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव और एम सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत मजबूत रही। आयुष बडोनी और मिचेल मार्श ने पावरप्ले में 61 रन जोड़कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। हालांकि छठे ओवर की आखिरी गेंद पर बडोनी आउट हो गए, जिसके बाद मार्श भी 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 11.1 ओवर में लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 109 रन था, लेकिन इसके बाद रनगति धीमी पड़ गई और दबाव बढ़ता चला गया। मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और 139 रन तक 4 विकेट गिर चुके थे। एडेन मार्करम और मुकुल चौधरी ने आखिरी ओवरों में कोशिश जरूर की, लेकिन टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। इस तरह पंजाब किंग्स ने यह मुकाबला 54 रनों से अपने नाम कर लिया और एक और दमदार जीत दर्ज की।

PBKS vs LSG Live Score Update: पंजाब ने 54 रन से जीता मुकाबला

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से करारी शिकस्त दी। यह इस सीजन में पंजाब की पांचवीं जीत रही। आखिरी ओवर में मार्को यान्सेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 8 रन दिए और एडेन मार्करम (42) को पवेलियन भेजा। वहीं मुकुल चौधरी 21 रन और हिम्मत सिंह 1 रन बनाकर नाबाद लौटे।

PBKS vs LSG Live Score Update: पंजाब को मिली चौथी सफलता

लखनऊ को निकोलस पूरन के रूप में चौथा बड़ा झटका लग चुका है। अब उसको जीत के लिए 24 गेंद में 97 रन की जरूरत है।

PBKS vs LSG Live Score Update: कप्तान ऋषभ पंत 43 रन बनाकर आउट

कप्तान ऋषभ पंत के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका लगा है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर एडन मार्करम आए हैं। अब लखनऊ को जीत के लिए 44 गेंद पर 127 रन की जरूरत है।

PBKS vs LSG Live Score Update: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

मिचेल मार्श के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा बड़ा झटका लगा है। उन्हें युजवेंद्र चहल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मार्श ने 28 गेंद में 40 रन का योगदान दिया। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन है।

PBKS vs LSG Live Score Update: पंजाब किंग्स को मिली पहली सफलता

पंजाब किंग्स को आयुष बडोनी के रूप में पहला विकेट मिला है। उन्हें विजयकुमार वैशक ने अपना शिकार बनाया। बडोनी ने 21 गेंद पर 35 रन की छोटी पारी खेली। पावरप्ले के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन है।

PBKS vs LSG Live Score Update: आखिरी ओवर में बने सिर्फ 5 रन

प्रिंस यादव के आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज सिर्फ 5 रन बना सके। फिर भी टीम ने आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 255 रन बनाने होंगे।

PBKS vs LSG Live Score Update: पंजाब के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौटे

अय्यर और वढेरा को जोड़कर पंजाब किंग्स के पांच बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। इस वक्त क्रीज पर मार्कस स्टाइनिस और शशांक सिंह मौजूद हैं। 17.2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 224 रन है।

PBKS vs LSG Live Score Update: प्रियांश आर्या भी शतक से चूके

कूपर कोनोली की तरह प्रियांश आर्या भी अपने शतक से चूक गए हैं। वो 37 गेंद पर 93 रन की पारी खेलकर आउट हुए। कुल मिलाकर मणिमारन सिद्धार्थ ने लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरी सफलता दिलाई है। 14.2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन है।

PBKS vs LSG Live Score Update: कोनोली 87 रन बनाकर आउट

कूपर कोनोली 87 रन की विस्फोटक पारी खेलकर प्रिंस यादव का शिकार बन गए हैं। इसके साथ ही पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा। वहीं, प्रियांश आर्या 93 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 186-2 है।

PBKS vs LSG Live Score Update: प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की विस्फोटक बल्लेबाजी

कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त प्रियांश आर्या 33 गेंद में 80 ओवर कूपर कोनोली 41 गेंद में 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12.3 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 165 रन है।

नोट: ये ट्वीट इससे पहले का है।

PBKS vs LSG Live Score Update: प्रियांश आर्या ने 19 गेंद में पूरा किया अर्धशतक

पहले विकेट के नुकसान के बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने पंजाब किंग्स की पारी को बखूबी संभाला है। इस वक्त प्रियांश आर्या 19 गेंद में 50 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। दूसरी तरफ 39 के स्कोर पर कूपर कोनोली उनका साथ दे रहे हैं। 8.3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 98 रन है।

PBKS vs LSG Live Score Update: मोहम्मद शमी ने लखनऊ को दिलाई पहली सफलता

मोहम्मद शमी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को प्रभसिमरन सिंह के रूप में पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने प्रभसिमरन को गोल्डन डक का शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कूपर कोनोली आए हैं। 2.3 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 20-1 है।

PBKS vs LSG Live Score Update: लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान।

PBKS vs LSG Live Score Update: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल बढेरा, मार्कस स्टाइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

PBKS vs LSG Live Score Update: ऋषभ पंत ने जीता टॉस

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। अब लखनऊ की कोशिश पंजाब को 200 से कम स्कोर पर रोकने की होगी। वहीं, पंजाब किंग्स के बल्लेबाज एक बार फिर से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।

PBKS vs LSG Live Score Update: अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा मौका?

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले पांच मैचों में अर्जुन तेंदुलकर को न तो प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है और न ही इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में जगह दी है। वह अब भी अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। पंजाब के खिलाफ उन्हें मौका मिलेगा या नहीं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

PBKS vs LSG Live Score Update: कप्तान पंत का हेल्थ अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पिछले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ चोटिल हो गए थे। उस दौरान उनकी कोहनी पर चोट लग गई थी। फिर उस वक्त वो दर्द के कारण परेशान दिख रहे थे। हांलाकि उस मैच में वो दोबारा से बल्लेबाजी करने के लिए आए। उस दौरान उनकी कोहनी पर पट्टी लगी हुई देखी गई। अब LSG में गेंदबाज कोच की भूमिका निभाने वाले भरत अरुण ने कहा है कि इस मुकाबले के लिए कप्तान ऋषभ पंत पूरी तरह फिट हैं। इस मुकाबले में वो पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।

PBKS vs LSG Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मारक्रम, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी।

PBKS vs LSG Live Score Update: पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com