- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Parth Rekhade Exclusive After Career Best Performance Against Odisha
EXCLUSIVE: कैसे ‘शैतान बच्चा’ बन गया विदर्भ का स्टार ऑलराउंडर, ओडिशा के खिलाफ खोल दिया पंजा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Exclusive with Parth Rekhade: पार्थ रेखड़े ने नागपुर में ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में 8 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। कैसे पर्थ ने क्रिकेट में कदम रखा जानें इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में...

पार्थ रेखड़े (फोटो-सोशल मीडिया)
जयदीप रघुवंशी: घर में शैतानी और नटखट रवैये से तंग आकर जब माता-पिता ने मुझे समर कैंप में डाला तो क्रिकेट मुझे भा गया। इसके बाद क्रिकेट ही मेरा पैशन बन गया और अब मैं ऑलराउंडर की भूमिका में टीम सेचुएशन में अपनी भूमिका निभाता हूं। यह कहना है फर्स्ट क्लास पदार्पण के बाद अपने करियर का पहला पंजा खोलकर मैच में 8 विकेट लेकर बेस्ट प्रदर्शन करने वाले पार्थ रेखड़े का।
पार्थ ने मंगलवार को नागपुर में खेले गए ओडिशा के खिलाफ रणजी मुकाबले में अपनी स्लो लेफ्ट आर्म्स आथ्रोडक्स बॉलिंग से मैच का रुख बदल दिया। मैच के बाद ‘नवभारत’ के जयदीप रघुवंशी से विशेष चर्चा में 26 वर्षीय पार्थ ने क्रिकेट में कदम रखने और फिर अच्छा प्रदर्शन कर लगातार आगे बढ़ने को लेकर अपनी यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि वे जब चौथी-5वीं में थे तब घर में बहुत शैतानी करते थे। तब मां ने पापा को सुझाव दिया कि इसे समर कैंप में डाल दें तो कुछ दिन घर में राहत रहेगी।
लेफ्ट आर्म स्पिनर बनने की ऐसे हुई शुरुआत
जब मैं वहां पहुंचा और क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। यह मुझे इतना पसंद आया कि मैं इसके बिना नहीं रह सका। जब मैं डॉ. आंबेडकर कॉलेज की स्पोर्ट्स एकेडमी में था तब मुझे बांबल सर और कांतूर सर जो मेरे पहले कोच थे, उन्होंने मेरे एक्शन को देखकर मुझे लेफ्ट आर्म्स स्पिनर बनने की सलाह दी। तब से मैं बैटिंग के साथ स्पिन भी सीख गया। अंडर-13 से वीसीए की टीमों को रिप्रजेंट करने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: विदर्भ के लिए दोनों पारियों में ध्रुव ने जड़ा शतक, ओडिशा को 100 रन से दी करारी शिकस्त
इसके बाद से बेहतर प्रदर्शन कर उम्र के अनुसार आगे बढ़ता गया। जब मैं एज ग्रुप में आया तो नागपुर क्रिकेट एकेडमी से माधव बाकरे सर का मार्गदर्शन मिला जिसके बाद मेरे प्रदर्शन में बहुत सुधार आया और आज मैं जो भी अचीव कर सका हूं, इसके पीछे उनका मार्गदर्शन है। मेरे पिता राजेश रेखड़े अस्पताल में एडमिन ऑफिसर और मम्मी टीचर हैं।
पिछले सत्र में बटोरी थीं सुर्खियां
पार्थ ने फर्स्ट क्लास करियर में 9 माह पूर्व 30 जनवरी 2025 को हैदराबाद के सामने विदर्भ के लिए रणजी में डेब्यू किया। 17 फरवरी से खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में एक ओवर में 3 विकेट लेकर पार्थ ने मुंबई की ‘कमर’ तोड़ दी थी। तब उन्होंने पहली पारी के 41वें मेडन ओवर में अंजिक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का विकेट चटकाकर मैच का रुख बदल दिया। इस दौरान पार्थ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं।
फर्स्ट क्लास बॉलिंग करियर
- 08 मैच
- 14 इनिंग
- 33 विकेट
- 5/80 बेस्ट बॉल इनिंग (11 नवंबर)
- 8/111 बेस्ट बॉल इनिंग (11 नवंबर)
- 21.66 एवरेज
- 2.45 इकोनॉमी
Parth rekhade exclusive after career best performance against odisha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













