- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Western Railway Hay Supply Military Bases Revenue
मुंबई से सैन्य ठिकानों तक ‘हे’ की आपूर्ति में वेस्टर्न रेलवे की अहम भूमिका, करोड़ों का राजस्व
Mumbai से उत्तरी और पश्चिमी सैन्य ठिकानों तक सूखी घास की आपूर्ति में वेस्टर्न रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।सेना की जरूरतों के लिए की जा रही इस ढुलाई से रेलवे को करोड़ों रुपये का राजस्व भी मिला।
- Written By: अपूर्वा नायक

पश्चिमल रेलवे (सौ,. सोशल मीडिया )
Western Railway Hay Supply: मुंबई से देश के उत्तरी और पश्चिमी सैन्य ठिकानों तक सूखी घास (हे) की निरंतर आपूर्ति में वेस्टर्न रेलवे अहम कड़ी बना हुआ है।
सेना के पशुधन और लॉजिस्टिक जरूरतों के लिए भेजी जा रही इस खेप की ढुलाई उत्तर भारत के संवेदनशील स्टेशनों उधमपुर, भुज और अन्य सैन्य क्षेत्रों तक की जा रही है।
यह ऑपरेशन न केवल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि रेलवे के लिए राजस्व का भी स्थिर स्रोत साबित हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में पश्चिम रेलवे ने 29,250 टन हे की ढुलाई की, जिससे 3.40 करोड़ रुपये से अधिक का मालभाड़ा राजस्व मिला। 2020-21 में मात्रा घटकर 27,836 टन रही, लेकिन राजस्व बढ़कर करोड़ 3.61 रुपये हुआ। 2021-22 में 21,285 टन की ढुलाई से 3.12 करोड़ रुपये अर्जित किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
संजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
प्राथमिकता की श्रेणी में रखा सैन्य सामग्री की ढुलाई
हाल के वर्षों में मात्रा में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2023 में 2,652 टन और 2024 में 3,986 टन हे भेजा गया। दिसंबर 2025 में 368 टन तथा जनवरी 2026 में 420 टन की खेप रवाना की गई। यह सप्लाई बरेली जंक्शन, न्यू तिनसुकिया जंक्शन, रंगिया जंक्शन, बरबिल, धुपगुडी, भुज जैसे डेस्टिनेशन स्टेशनों तक पहुंचाई गई।
ये भी पढ़ें :- प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में बीएमसी का दोहरा रवैया? निजी डिफॉल्टरों पर सख्ती, सरकारी बकायों पर नरमी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सैन्य सामग्री की दुलाई को प्राथमिकता श्रेणी में रखा जाता है, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके, विशेष रेक प्लानिग और लॉजिस्टिक समन्वय के जरिए इस प्रक्रिया को सुचारु रखा जाता है। रणनीतिक दृष्टि से यह दुलाई सीमावर्ती इलाकों में तैनात बलों के लिए अहम है, जहां पशुधन और सहायक इकाइयों के संचालन में हे की आवश्यकता होती है।
Western railway hay supply military bases revenue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMनागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMNirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














