- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Won Third T20i By 74 Runs Against Bangladesh
पाकिस्तान ने आखिरी मुकाबले में बचाई लाज, बांग्लादेश ने जीती लगातार दूसरी सीरीज
Bangladesh vs Pakistan, 3rd T20I: पाकिस्तान ने तीसरा T20 मैच 74 रन से जीता, लेकिन शुरुआती दो मुकाबले जीतकर बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

बांग्लादेश ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Bangladesh vs Pakistan, 3rd T20I: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान ने 74 रनों से जीत लिया। हालांकि, बांग्लादेश इस मुकाबले को हराने के बाद भी सीरीज जीतने में कामयाब रही। बांग्लादेश ने शुरुआत के दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया था। इसके साथ ही बांग्लादेश ने लगातार दो टी20 सीरीज अपने नाम की है। पहले बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया। उसके बाद पाकिस्तान को पटखनी दी।
तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। पाकिस्तान की शुरुआत बेहतरीन रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। इस दौरान सईम अयूब 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद साहिबजादा फरहान अपना अर्धशतक पूरा करके 63 के निजी स्कोर पर आउट हुए। मोहम्मद हारिस भी 5 रन बनाकर चलते बने।
इस बीच हसन नवाज ने 33 रनों की पारी खेली। वो 131 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद हुसैन तलत भी तुरंत आउट हो गए। कप्तान आगा सलमान भी कुछ खास नहीं कर सके। वो 12 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में मोहम्मद नवाज ने 27 रन बनाकर टीम को 178 रनों तक पहुंचाया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3, नासुम अहमद ने 2, मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1 और शोरिफुल इस्लाम ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी बांग्लादेश
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। बिना कोई रन के पहला झटका लगा। तंजिद हसन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद लिटन दास 8 रन बनाकर चलते बने। मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जाकेर अली 1 और मेहदी हसन ने 1 रन बनाकर लौट गए। बांग्लादेश ने पांच विकेट महज 25 के स्कोर पर गंवा दिया।
यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट बनी वजह
उसके बाद शमीम हुसैन 5 रन बनाकर चलते बने। मोहम्मद नईम शेख 10 रन बनाकर आउट हो गए। 41 के स्कोर पर 7वां विकेट गिरा। उसके बाद मोहम्मद सैफुद्दीन ने एक छोर संभाली और रन बनाए। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरती रही और टीम 104 रन ऑल आउट हो गई। सैफुद्दीन नाबाद 35 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने 3, फहीम अशरफ ने 2, अहमद दनियाल ने 1, सलमान आगा ने 1, मोहम्मद नवाज ने 2 विकेट चटकाए।
Pakistan won third t20i by 74 runs against bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
May 13, 2026 | 07:58 PM46 साल बाद हुआ न्याय, पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा; किस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला?
May 13, 2026 | 07:55 PM1600 सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर MBMC मुख्यालय पर प्रदर्शन
May 13, 2026 | 07:43 PMAlia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?
May 13, 2026 | 07:42 PMभोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत, मृतक के भाई ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 07:36 PMइंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
May 13, 2026 | 07:30 PMEPC Project: एफकॉन्स का यूरोप में प्रवेश, मिला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका
May 13, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














