- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Cricket Team Fined Match Fee For Slow Over Rate During New Zealand Series
पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान को मिली कड़ी सजा, न्यूजीलैंड सीरीज में शर्मनाक हार के बाद लिया गया फैसला
गौरतलब है कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 2 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम से 84 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसी मैच के बाद PAK टीम पर एक खास आरोप लगा।
- Written By: संजय बिष्ट

मोहम्मद रिजवान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ सालों से अपने खराब दौर से गुजर रही है। ऐसे में उनके फैंस व पूर्व क्रिकेटर वर्तमान क्रिकेटर्स की जमकर खबर लेते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मिली शर्मनाक हार के बाद उसे न्यूजीलैंड से टी20 और वनडे सीरीज गवांनी पड़ी। वनडे सीरीज को पाकिस्तान की टीम 3-0 के शर्मनाक अंतर के साथ हारी। इसके अलावा टी20 सीरीज में भी पड़ोसी देश की टीम ने फदीदा करवाया। इस दौरान उसे 4-1 की अंतर से करारी हार मिली।
टी20 सीरीज में पाकिस्तान टीम के युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। इसके बाद वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को टीम में शामिल किया गया। रिजवान ने कप्तानी की भी जिम्मेदारी को संभाला। लेकिन इसके बाद भी पाक टीम कुछ न कर सकी। अब किवी टीम से वनडे सीरीज में करारी हार मिलने के बाद मोहम्मद रिजवान समेत पूरी टीम को कड़ी सजा मिली है। ये सजा मैच के दौरान हुई घटना के लिए दी गई है।
पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना
गौरतलब है कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 2 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम से 84 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा मैच के दौरान पाकिस्तान की टीम को लगातार दूसरे मुकाबले में ओवर रेट का दोषी भी पाया गया था। अब इसी के चलते मोहम्मद रिजवान समेत पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
माइक हसन के बयान पर फाफ डु प्लेसिस का समर्थन, बाबर आजम को लेकर कही थी ये बड़ी बात
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद मुश्किल में पाकिस्तान, सेमीफाइनल का रास्ता हुआ कठिन
हर जगह उस्मान तारिक की चर्चा, क्या है इस पाकिस्तानी गेंदबाज के एक्शन का राज? खुद कर दिया ये बड़ा खुलासा
PAK vs NZ: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के सुपर-8 मुकाबले में बारिश बनी विलेन, मुकाबला हुआ रद्द
पाकिस्तान की टीम पर आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के आधार पर ये जुर्माना लगाया गया है। इसमें ओवर रेट के अपराधों की बात होती है। यदि इसके खिलाफ किसी भी टीम को देखा जाता है तो उस टीम पर 5% मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है। मैच रेफरी जेफ क्रो ने पाकिस्तान की टीम पर ये आरोप लगाया। जिसके बाद आईसीसी ने मामले की जांच की और इसमें पाकिस्तान की टीम को दोषी पाया गया।
Pakistan cricket team fined match fee for slow over rate during new zealand series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Holi 2026: होली की मस्ती में भी दिखना है कूल? लड़कों के लिए ये 5 आउटफिट्स हैं एकदम परफेक्ट
Feb 23, 2026 | 09:00 AMअमरावती में 50 फीट गहरी खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौके पर मौत, कई घायल; मची चीख-पुकार
Feb 23, 2026 | 08:59 AMजानें क्यों फायदेमंद है कार का बेस वेरिएंट खरीदना? एक नहीं 5 गुना होगा प्राॅफिट
Feb 23, 2026 | 08:58 AMमुकुंदवाड़ी हादसा: मनपा कर्मचारी की करंट से मौत, अवैध बैनर छापने वाली एजेंसी की तलाश में पुलिस
Feb 23, 2026 | 08:56 AMसेम कंपनी, सेम अमाउंट! दावोस से आए ‘डबल-डबल’ करारों पर क्यों चुप है सरकार? पढ़ें विशेष रिपोर्ट
Feb 23, 2026 | 08:41 AMलिपस्टिक से काले हो गए हैं होंठ? किचन की इन 2 चीजों से बनाएं स्क्रब और फिर देखें कमाल
Feb 23, 2026 | 08:39 AMछत्रपति संभाजीनगर नगर में सिलेंडर फटने से भीषण आग, विवाह का सामान राख; परिवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 23, 2026 | 08:39 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














