- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Cricket Board May Remove Shan Masood From Captaincy After Defeat By England In 1st Test
बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड के हाथों भी हुई पाकिस्तान की किरकिरी, हार के बाद शान मसूद से छिनेगी कप्तानी?
- Written By: मृणाल पाठक
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेले गया, इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रन से करारी शिकस्त दी है। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शान मसूद को कप्तानी से हटा सकता है।

शान मसूद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अब पूरे दुनिया में किरकिरी करा रहा है। पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर बांग्लादेश और अब इंग्लैंड के हाथों भी पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से ही टीम की आलोचना होनी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं अब यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पाक टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद की कप्तानी छीनी जाएगी।
दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेले गया, इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रन से करारी शिकस्त दी है। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शान मसूद को कप्तानी से हटा सकता है।
शान मसूद से छीनी जाएगी कप्तानी!
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि PCB फिलहाल मोहम्मद रिजवान, सउद शकील और सलमान आगा को नए कप्तान के तौर पर देख रहा है। हालांकि अब तक इस पर कोई अधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह दावा किया जा रहा है कि शान मसूद की कप्तानी छीनी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
Aam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा नहीं लेंगे मैदान तो कौन होगा इंडिया का कप्तान? सबसे आगे है इस दिग्गज का नाम
नए कप्तान पर होगा विचार
मीडिया द्वारा जानकारी हासिल हुई है कि पीसीबी की चयन समिति और दोनों हेड कोच मीटिंग कर सकते हैं। जिसमें कप्तानी को लेकर कुछ नए नामों पर विचार किया जा सकता है। ऐसे में इस मीटिंग में भी शान मसूद की किस्मत का भी फैसला किया जा सकता है।
मसूद की कप्तानी में टीम को मिल रही हार
बता दें कि शान मसूद को 15 नवंबर 2023 को कप्तान नियुक्त किया गया था। इस समय यह कहा गया था कि मसूद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का शेड्यूल समाप्त होने तक टीम के कप्तान रहेंगे। लेकिन उनकी कप्तानी में मिल रही लगातार हार उनसे कप्तानी छीन सकती है।
पाक टीम को नए कप्तान की तलाश
जानकारी के लिए बता दें कि बाबर आजम ने कुछ दिन पहले ही टी20 और वनडे की कप्तानी छोड़ी थी। उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए यह पद छोड़ा। जिसके बाद से ही टीम को नए कप्तान की तलाश है। ऐसे में अब यह भी देखने लायक होगा कि PCB तीनों फॉर्मेट के लिए एक कप्तान रखेगा या इसमें भी बोर्ड की कोई नई रणनीति होगी।
Pakistan cricket board may remove shan masood from captaincy after defeat by england in 1st test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM










