- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Can Never Match Ipl Alex Carey Opted Out Psl 2025
पाकिस्तान के बस से बाहर हुआ IPL को टक्कर देना, नहीं संभल रहे खिलाड़ी, एक और विदेशी क्रिकेटर ने PSL से वापस लिया नाम
Alex Carey Opted Out PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग का 10वां सीजन आज से शुरू होने वाला है। लेकिन लीग के शुरू होने से चंद घंटे पहले एक दमदार विदेशी खिलाड़ी ने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है।
- Written By: मृणाल पाठक

इस्लामाबाद यूनाइटेड (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत में मौजूदा समय में इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन खेला जा रहा है। साथ ही आज से ही पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज भी आज 11 अप्रैल से होने जा रहा है। पाकिस्तान हमेशा से ही आईपीएल की बराबरी करने की कोशिश में रहता है, जो उसके बस से बाहर है। क्योंकि, पाकिस्तान खिलाड़ियों को ही नहीं संभाल पा रहा है। पीएसएल के शुरू होने से चंद घंटे पहले एक और विदेशी खिलाड़ी ने इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है।
दरअसल, पीएसएल के 10वें सीजन का पहला मैच आज इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से कुछ घंटे पहले ही एक पाकिस्तानी मीडिया चैनल ने खबर दी है कि ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के कारण पीएसएल के आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है।
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 3 बार पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीता है और पीएसएल 10 में वह अपने खिताब का बचाव करेगी। पाकिस्तानी मीडिया चैनल ने खबर दी है कि एलेक्स कैरी पीएसएल 10 का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में ये इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं, क्योंकि कैरी उनकी टीम का हिस्सा थे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल
🚨 Alex Carey will not be available for Islamabad United due to domestic commitments. (Geo News) – RVD will join the team soon. pic.twitter.com/UDgTfAYT7m — 𝙎𝙝𝙚𝙧𝙞 (@CallMeSheri1) April 11, 2025
आपको याद दिला दें कि एलेक्स कैरी को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर रस्सी वैन डेर डुसेन की जगह लाया गया था। जिसके बाद अब इस्लामाबाद यूनाइटेड फ्रेंचाइजी को उम्मीद होगी कि वैन डेर डुसेन जल्द वापसी करें। उनकी वापसी पहले ही पक्की हो चुकी है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग का दसवां सीजन 11 अप्रैल से 18 मई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 6 टीमों के नाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, लाहौर कलंदर्स, पेशावर जाल्मी, मुल्तान सुल्तान्स, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स हैं। करीब 5 हफ्ते तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 34 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज में हर टीम एक-दूसरे से दो बार भिड़ेगी, फिर फाइनल में पहुंचने के लिए उसे एलिमिनेटर और क्वालीफायर मैचों की चुनौती से पार पाना होगा।
Pakistan can never match ipl alex carey opted out psl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMमई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
May 25, 2026 | 08:15 AMसंजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
May 25, 2026 | 08:15 AMAaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
May 25, 2026 | 08:14 AMYavatmal: मारेगांव साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरों का आतंक, 7 फोन चोरी कर खातों से निकाले 1.07 लाख रुपये
May 25, 2026 | 08:12 AMनागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
May 25, 2026 | 08:04 AMGanga Dussehra: आज गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में एक छोटा सा दान और सारे दुख दूर
May 25, 2026 | 07:54 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














