- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Beat Sri Lanka 5 Wickets Super 4 Round Of Asia Cup 2025
PAK vs SL: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, हुसैन-नवाज की नाबाद पारी की बदौलत जीती टीम
Pakistan vs Sri Lanka Highlights: सुपर-4 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज और हुसैन तलत ने 58 रन की मैच जीताऊ साझेदारी की।
- Written By: संजय बिष्ट

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (फोटो- सोशल मीडिया)
PAK vs SL: एशिया कप 2025 सुपर-4 में बीते मंगलवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से शिकस्त दी। इसके बाद पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने पाकिस्तान के सामने 134 रन का स्कोर खड़ा किया।
श्रीलंका के द्वारा दिए गए स्कोर को पाकिस्तान ने हुसैन तलत के नाबाद 32 और मोहम्मद नवाज के 38 नाबाद स्कोर की बदौलत हासिल कर लिया। इस स्कोर पाकिस्तान ने 18 ओवर में हासिल लिया। 18 ओवर तक पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। इससे पहले पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 45 रन की ठोस शुरुआत दी।
पाकिस्तान ने 35 रन में गंवाए 5 विकेट
साहिबजादा फरहान और फखर जमान के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने 35 रन के अंदर अपने पांच विकेट खो दिए। जी हां श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर 80 के स्कोर तक पाकिस्तान के 5 विकेट पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मोहम्मद नवाज और हुसैन तलत ने 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
मैच पाकिस्तान का और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बीच फिर शर्मशार हुआ PAK-VIDEO
श्रीलंका का सपना टूटा
सुपर-4 के इस मुकाबले में हार के साथ ही श्रीलंकाई टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। इससे पहले श्रीलंकाई टीम को बांग्लादेश से भी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पाकिस्तान के लिए ये जीत उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने वाली थी।
मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनर बल्लेबाज निसांका 8 और कुसाल मेंडिस बिना खाता खोले पवेलियन चले गए। इन दोनों को शाहीन अफरीदी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद कुसल परेरा 12 रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार बने।
चौथे नंबर पर कप्तान चरिथ असलंका 20 रन, शनाका 0 और हसरंगा ने 15 रन बनाए। सातवें विकेट के लिए करुणात्ने और कामिंदु मेंडिस के बीच 43 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका के लिए कमिंदु मेंडिस ने अर्धशतक लगाया। वहीं, करुणात्ने के 17 रन की बदौलत श्रीलंका 133 रन का स्कोर खड़ा कर सकी।
ये भी पढ़ें: अश्विन जाएंगे विदेश! इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, अब UAE और ऑस्ट्रेलिया में करेंगे धमाका
पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, हुसैन तलत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के लिए सबसे किफायती गेंदबाज अबरार अहमद रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन दिए। वहीं, 1 बल्लेबाज को भी अपनी फिरकी का शिकार बनाया।
Pakistan beat sri lanka 5 wickets super 4 round of asia cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: नीट नौटंकी : सरकार जिम्मेदार, छात्रों से खिलवाड़, NTA की जबरदस्त विफलता
May 14, 2026 | 07:05 AMAshok Kharat Case में जांच तेज, ईडी के निशाने पर रूपाली चाकणकर, SIT को मिले कई अहम सबूत
May 14, 2026 | 06:46 AMNavabharat Nishanebaaz: प्रमोशन लेने से किया इनकार, कांस्टेबल को अपने पद से प्यार
May 14, 2026 | 06:34 AMLIVEआज की ताजा खबर 14 मई LIVE: लखनऊ में आज सुबह 11 बजे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा
May 14, 2026 | 06:28 AMअब नहीं होगी LPG की कमी! यूएई में बड़ी ऊर्जा डील करेंगे पीएम मोदी, घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में होगा सुधार
May 14, 2026 | 06:07 AMभारत पहुंचते ही अराघची का कुवैत पर वार! 4 ईरानियों को बंदी बनाने का आरोप, कड़े शब्दों में जताई नाराजगी
May 14, 2026 | 05:43 AMUber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा
May 14, 2026 | 05:16 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














