-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pacer R D Pranav Ragavendra Under 19 Pacer Set To Play For India
छोटा पैकेट बड़ा धमाका…टीम इंडिया को मिल गया गेंदबाजी का नया ‘स्पीड स्टार’, 18 की उम्र में रफ्तार 150 के पार
- Written By: मृणाल पाठक
टीम इंडिया को एक नया रफ्तार का किंग मिल गया है। हम बात कर रहे हैं भारतीय अंडर-19 टीम के आरडी प्रणव राघवेंद्र के बारे में, जो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

आर डी प्रणव राघवेन्द्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
लंदन: भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी तेज गेंदबाजी को भी मजबूत किया है। आईपीएल शुरू होने के बाद कई तेज गेंदबाजों ने अपनी गति से बल्लेबाजों को डराया है। पिछले कुछ समय में मयंक यादव और उमरान मलिक जैसे तेज गेंदबाजों ने अपनी गति से सबका ध्यान खींचा, लेकिन अब भारतीय टीम को एक नया सितारा मिल गया है।
इस बार भारतीय क्रिकेट टीम को अंडर-19 स्तर पर ही एक ऐसा तेज गेंदबाज मिल गया है, जो अपनी गति से बड़े से बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकता है। चेन्नई के युवा तेज गेंदबाज आरडी प्रणव राघवेंद्र ने हाल ही में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 147.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर इतिहास रच दिया। यह किसी भी भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर द्वारा दर्ज की गई अब तक की सबसे तेज गेंदबाजी है। फिलहाल प्रणव इसी सेंटर में अपनी ट्रेनिंग जारी रख रहे हैं।
प्रणव से इस महीने के अंत में भारत के अंडर-19 इंग्लैंड दौरे में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज को काफी खतरनाक माना जाता है। भारत में इस गति से गेंदबाजी करने वाले बहुत कम गेंदबाज हैं। उमरान मलिक और मयंक यादव ने पिछले कुछ समय में अपनी गति से सभी को चौंकाया है, लेकिन चोट के कारण वे ज्यादातर समय बाहर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
वहीं, प्रणव उस स्तर तक पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनके साथ काम करने वाले लोगों का कहना है कि उनमें जल्द ही 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति को छूने की क्षमता है और अगर वे भारत के अंडर-19 इंग्लैंड दौरे पर ऐसा करते हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा, जहां टीम को 27 जून से दो टेस्ट और पांच वनडे खेलने हैं।
आरडी प्रणव राघवेंद्र ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “मुझे गति पसंद है और मैं तेज गेंदबाजी करना चाहता हूं। बाउंसर से बल्लेबाजों को डराना और उनके दस्तानों पर हार्ड लेंथ से मारना बहुत अच्छा लगता है। इसे जारी रखने के लिए मुझे सटीकता सहित कई पहलुओं पर काम करना होगा, यही वजह है कि मैं स्पीड गन पर नजर नहीं रखता।”
भारत अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्याराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीस, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह
Pacer r d pranav ragavendra under 19 pacer set to play for india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
Jul 09, 2026 | 08:22 PMयोगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
Jul 09, 2026 | 08:21 PMसाइकिल से 40 हजार KM की भारत यात्रा पर निकला हरियाणा का युवक; उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन
Jul 09, 2026 | 08:20 PMसागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














