-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Former Pakistan Coach Jason Gillespie Big Revelation On Pcb President Mohsin Naqvi
पाकिस्तान क्रिकेट के वारे-न्यारे! अब कोच ने लगा दी PCB चीफ की क्लास; बोले- मोहसिन नकवी लाहौर होकर भी…
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पाकिस्तान टीम की कोचिंग कर चुके जेसन गिलेस्पी ने PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 2024 में आयोजित एक मीटिंग को लेकर पीसीबी चीफ की जमकर क्लास लगाई है।

जेसन गिलेस्पी और मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया)
पाकिस्तान क्रिकेट से खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के बीच आएदिन तकरार की खबरें सामने आती रहती है। लेकिन अब एक नई खबर सामने आ रही है। इस बार की ये तकरार पाकिस्तान टीम के पूर्व कोच और PCB चीफ के बीच की है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की क्लास लगाई है। बता दें कि पीसीबी ने पिछले साल 2024 में एक साल के लिए जेसन गिलेस्पी को रेड बॉल क्रिकेट का कोच नियुक्त किया था।
उनकी कोचिंग में पाकिस्तान टीम ने खराब प्रदर्शन किया था। जिसके बाद गिलेस्पी को कोच पद से हटा दिया था। अब पूर्व कोच ने पीसीबी चीफ को लेकर बड़ा खुसाला किया है। उन्होंने मोहसिन नकवी की क्लास लगाते हुए कहा है कि 2024 में बिल्डिंग सेशन के लिए कनेक्शन कैंप का आयोजन किया था। इस दौरान मोहसिन नकवी ने जानबूझकर हिस्सा नहीं लिया था।
गिलेस्पी ने पीसीबी चीफ की लगाई क्लास
पिछले साल 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कनेक्शन कैंप का आयोजन किया था। इसमें वो टीम के खिलाड़ियों के साथ मीटिंग कर उनके प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश कर रहे थे। इस आयोजन के बारे में पूर्व कोच गिलेस्पी के साथ सफेद बॉल कोच गैरी कर्स्टन ने भी इस सेशल में हिस्सा लिया था। लेकिन मोहसिन नकवी, जो कि लाहौर में ही थे वो वहां नहीं आए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
लाहौर में होते हुए मोहसिन नकवी मीटिंग में नहीं आए- जेसन गिलेस्पी
इन सब बातों का जिक्र जेसन गिलेस्पी ने एक पॉडकास्ट में किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि “गैरी कर्स्टन कैंप में नए विचारों के साथ आए थे। उस मीटिंग में पाकिस्तान के सभी लोगों ने अपना-अपना अनुभव साझा किया। मैंने ऑस्ट्रेलिया से इस मीटिंग के लिए उड़ान भरी थी और गैरी साउथ अफ्रीका से आए थे। वहीं, अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने जूम एप के जरिए हमसे बात की। मोहसिन उस समय लाहौर में ही थे, लेकिन वो नहीं आए, जबकि गैरी साउथ अफ्रीका से आए थे। हम दोनों ये देखकर हैरान थे कि अध्यक्ष 20 मिनट ड्राइव करके भी यहां नहीं पहुंच पाए।”
लो जी टूट गया 50 साल पुराना रिकॉर्ड, कुछ ऐसे मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड बने ICC फाइनल के किंग
गौरतलब है कि इस कनेक्शन कैंप में पाकिस्तान के कई स्टार खिलाडियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, फखर जमान, शान मसूद, सैम अयूब और सलमान अली आगा समेत कई खिलाड़ी शामिल थे।
Former pakistan coach jason gillespie big revelation on pcb president mohsin naqvi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














