पथुम निसंका से लेकर फिन एलन तक…ये हैं आईपीएल 2026 में डेब्यू करने वाले 10 से ज्यादा विदेशी सितारे
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले से होगी। इस सीजन में कुल ये विदेशी खिलाड़ी IPL में डेब्यू कर रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
आईपीएल 2026 में डेब्यू करने वाले विदेशी खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Overseas Players Making Their IPL 2026 Debut: दुनिया की सबसे लोकप्रिय व धनी इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2026 की शुरुआत आगामी 28 मार्च से होने वाली है। इसके लिए पहले 20 दिनों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस लीग में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी भी इसके लिए काफी उत्साहित हैं। आज से इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ विदेशी खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले हैं।
पथुम निसंका (श्रीलंका)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पड़ोसी देश श्रीलंका के होनहार खिलाड़ी पथुम निसंका का है। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पाथुम निशांका ने IPL 2026 ऑक्शन में 75 लाख रुपये की बेस प्राइस रखी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि साबित हुई।
अल्लाह गजनफर (अफगानिस्तान)
अफगानिस्तान के युवा मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि चोट के कारण वह 2025 सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए। अब आईपीएल 2026 में वह पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं और मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीकर बुरे फंसे रियान पराग! जेल, जुर्माना या बैन…क्या मिलेगी सजा?
Points Table: पंजाब को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची RR, सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, देखें बाकी टीमों का हाल
खुले आम स्मोकिंग कर रहे रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में उड़ा रहे धुएं का छल्ला, सोशल मीडिया पर VIDEO ने लगाई आग
167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
बेन ड्वार्शुइस (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में 4.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। ड्वार्शुइस अपनी स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवरों में विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। पंजाब किंग्स को उम्मीद है कि उनका अनुभव टीम की गेंदबाजी को मजबूत बनाएगा।
जैक एडवर्ड्स (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा। यह रकम उनकी बेस प्राइस से लगभग छह गुना ज्यादा है। एडवर्ड्स अपनी तेज गेंदबाजी के साथ उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं और टीम उन्हें भविष्य के अहम खिलाड़ी के रूप में देख रही है।
कूपर कोनोली (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। कोनोली को एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता है और फ्रेंचाइजी उन्हें लंबे समय में ग्लेन मैक्सवेल के विकल्प के रूप में देख रही है। वह बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
बेन डकेट (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बेन डकेट आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्हें पिछले साल हुए आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। डकेट अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेजी से रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा। डफी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी दुनिया के नंबर एक गेंदबाज भी रह चुके हैं। उनकी सटीक लाइन और लेंथ के कारण उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहद प्रभावी गेंदबाज माना जाता है।
ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे)
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। वह टीम में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह आए हैं। मुजरबानी अपनी लंबी कद काठी और तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
ब्रायडन कार्स (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में टीम ने खरीदा था, लेकिन चोट की वजह से वह पिछले सीजन में नहीं खेल पाए। अब फिट होकर वह आईपीएल में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
जॉर्डन कॉक्स (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा। कॉक्स मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को और मजबूत बनाएंगे।
जैक फोल्क्स (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जैक फोल्क्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। फोल्क्स गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में देख रही है।
ये भी पढ़ें: IPL इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर, जानें किस टीम के नाम है हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड
फिन एलन (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज फिन एलन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा। एलन पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। अब केकेआर की टीम में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है।
