‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक
FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्वीडन पर 5-1 की बड़ी जीत के बाद कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेहनत और सही रणनीति से यह शानदार जीत मिली।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
नीदरलैंड्स फुटबॉल टीम (फोटो- IANS)
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में नीदरलैंड्स ने स्वीडन को 5-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम के कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने अपनी टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह जीत टीम के मजबूत इरादों और मेहनत का नतीजा है।
नीदरलैंड्स की पहली जीत
यह नीदरलैंड्स की फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत है। इससे पहले, टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में जापान के खिलाफ ड्रॉ का सामना करना पड़ा था। हालांकि, स्वीडन के खिलाफ इस बड़ी जीत से टीम के आत्मविश्वास में इजाफा होगा, और नीदरलैंड्स ग्रुप ई में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
जापान के खिलाफ मैच आसान नहीं- वैन डाइक
वैन डाइक ने कहा कि जापान के खिलाफ मैच आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि कई लोग जापान की ताकत को कम आंक रहे थे, जबकि वह एक बहुत मजबूत टीम है। जापान लंबे समय तक अजेय रहा है और उन्होंने ब्राजील, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उस मैच का अंत ड्रॉ के रूप में होना निराशाजनक जरूर था, लेकिन टीम ने उससे कई सकारात्मक बातें सीखीं।
सम्बंधित ख़बरें
फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया रौद्र रूप, श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
IND A vs SL A Final: खिताबी मुकाबले में भारत की पहले बल्लेबाजी, वैभव सूर्यवंशी से घातक पारी की उम्मीद
FIFA World Cup: जर्मनी ने कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह
नीदरलैंड्स ने स्वीडन को 5-1 से बुरी तरह रौंदा, धमाकेदार जीत के साथ FIFA World Cup 2026 के टॉप में बनाई जगह
नीदरलैंड्स के कप्तान ने आगे कहा कि उस मैच के बाद टीम के प्रदर्शन पर काफी चर्चा हुई, लेकिन खिलाड़ियों ने उसे सकारात्मक तरीके से लिया और अपनी गलतियों पर काम किया। इसी मेहनत का नतीजा स्वीडन के खिलाफ मिली बड़ी जीत के रूप में सामने आया। स्वीडन के खिलाफ मैच में नीदरलैंड्स ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। ब्रायन ब्रॉबी और कोडी गैकपो ने दो-दो गोल किए, जबकि टीम ने कुल पांच गोल दागे। कप्तान वैन डाइक ने कहा कि टीम ने डिफेंस और अटैक दोनों में बेहतरीन संतुलन दिखाया और पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा।
उन्होंने स्वीडन की टीम और खासकर एलेक्जेंडर इसाक की प्रशंसा की। वैन डाइक ने कहा कि वह एक खतरनाक खिलाड़ी हैं और उनकी मूवमेंट पर रोक लगाना आसान नहीं था। पहले हाफ में कुछ समय के लिए स्वीडन ने दबाव बनाया, लेकिन दूसरे हाफ में नीदरलैंड्स ने रणनीति बदलकर मैच पर पूरी तरह से पकड़ बना ली।
ये भी पढ़ें: नीदरलैंड्स ने स्वीडन को 5-1 से बुरी तरह रौंदा, धमाकेदार जीत के साथ FIFA World Cup 2026 के टॉप में बनाई जगह
अब नीदरलैंड्स का अगला मुकाबला 26 जून को कैनसस सिटी में ट्यूनीशिया से होगा, जो टीम का ग्रुप चरण का आखिरी मैच होगा। टीम अपने इसी शानदार फॉर्म को ट्यूनीशिया के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी। वैन डाइक ने कहा कि आगे हर मैच महत्वपूर्ण है और टीम को अपनी लय बनाए रखनी होगी, क्योंकि टूर्नामेंट में छोटी गलतियां भी बड़े मुकाबलों में भारी पड़ सकती हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
