-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- The 5 Highest Scores In Ipl History Know The Stats
IPL इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर, जानें किस टीम के नाम है हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Highest Scores in IPL History: आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने 287/3 बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का चार सबसे बड़ा टोटल बनाया।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Highest totals For Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन के शुरू होने में अब महज कुछ दिनों का ही समय बचा है। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा।
हर बार की तरह इस बार भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का राज रहता है और इस लीग में जमकर चौके-छक्के लगते हैं। कई तो ऐसे मैच भी हुए है कि बल्लेबाजों के सामने गेंदबाज गेंदबाजी करने से डरते हैं। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार भी हैदराबाद की टीम कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करती है या नहीं। आइए आपको आईपीएल इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर के बारे में बताते हैं।
IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
| टीम | स्कोर | विपक्षी टीम | ग्राउंड | परिणाम | मैच की तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| सनराइजर्स हैदराबाद | 287/3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | बेंगलुरु | जीत | 15 अप्रैल 2024 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 286/6 | राजस्थान रॉयल्स | हैदराबाद | जीत | 23 मार्च 2025 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 278/3 | कोलकाता नाइट राइडर्स | दिल्ली | जीत | 25 मई 2025 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 277/3 | मुंबई इंडियंस | हैदराबाद | जीत | 27 मार्च 2024 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 272/7 | दिल्ली कैपिटल्स | विशाखापत्तनम | जीत | 3 अप्रैल 2024 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 266/7 | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | जीत | 20 अप्रैल 2024 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 263/5 | पुणे वारियर्स | बेंगलुरु | जीत | 23 अप्रैल 2013 |
चार सबसे बड़ा टोटल सनराइजर्स हैदराबाद के नाम
आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद ने 15 अप्रैल 2024 को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 287 रन लगाए थे। टीम की तरफ से ट्रेविड हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 102 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि हेनरिक क्लासन ने 31 गेंदों में 67 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
IPL इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर
इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी सनराइजर्स हैदराबाद ने ही बनाया है। 23 मार्च 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए थे। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 106 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि ट्रेविस हेड ने 67 रनों का योगदान दिया था।
तीसरा बड़ा टोटल भी SRH के नाम
25 मई 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता था। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरिक क्लासन ने 39 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, हेड ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: IPL में विकेटों के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वालों में धोनी टॉप पर, सिर्फ 4 खिलाड़ियों के नाम 100+ डिस्मिसल
मुंबई के खिलाफ बनाया था SRH चौथा बड़ा स्कोर
आपको जानकार शायद हैरानी होगी कि आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बनाया है। 27 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। हेनरिक क्लासन ने 34 गेंदों में 80 रन बनाए थे, तो ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी।
KKR के नाम पांचवां सबसे बड़ा स्कोर
इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बनाया था। इस मुकाबले में केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। सुनील नरेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए थे।
The 5 highest scores in ipl history know the stats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Jun 21, 2026 | 09:09 PMवाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PMतमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PMISRO Internship 2026: सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Jun 21, 2026 | 08:55 PMमहाराष्ट्र में मानसून कमजोर, राज्य के अधिकांश जिलों में औसत से 80% कम बारिश
Jun 21, 2026 | 08:50 PMवाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PMनासिक में विकास के लिए उद्योग संगठनों का साथ; निमा और महाराष्ट्र चेंबर ने मिलकर काम करने का भरोसा जताया
Jun 21, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM














