-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- On This Day Anil Kumble Made History In 7 Feb 1999 To Take 10 Wickets In Innings
On This Day: आज ही के दिन अनिल कुंबले ने रचा था इतिहास, 1999 में पाकिस्तान को अकेले किया था ढेर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत के महान स्पिनर एवं पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने आज ही के दिन 7 फरवरी 1999 को एक बड़ा कारनामा किया था। 7 फरवरी 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सभी दस विकेट लेकर इतिहास रच दिया था।

अनिल कुंबले (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के महान स्पिनर एवं पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने आज ही के दिन 7 फरवरी 1999 को एक बड़ा कारनामा किया था। जिसके बाद उनका नाम क्रिकेट के पन्नों में दर्ज हो गया। 7 फरवरी 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सभी दस विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। वो ऐसा करने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में दूसरे गेंदबाज थे। वहीं वो इस मामले में पहले स्पिनर बने। उनसे पहले 1956 में एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के महान खिलाड़ी जिम लेकर ने एक पारी में सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया था।
कुंबले ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (तब फिरोज शाह कोटला) में घरेलू टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इस उपलब्धि को हासिल किया था। चौथी पारी में जब पाकिस्तान 420 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब कुंबले ने 74 रन देकर 10 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने कुल 26.3 ओवर फेंके। जिसमें 9 मेडन शामिल थे।
भारत ने टॉस जीतकर पहले की थी बल्लेबाजी
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दिल्ली में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाज कुछ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि किसी तरह 252 तक पहुंचे। उस मुकाबले में सदागोपन रमेश ने 60 और अजहरुद्दीन ने 67 रनों का योगदान दिया। उसके अलावा राहुल द्रविड और वीवीएस लक्ष्णण की 30 रन से ज्यादा बना सके। पाकिस्तान के लिए सकलैन मुश्ताक पाकिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2.62 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
Women’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
ICC महिला T20: टीम के फाइनल में न पहुंचने पर भी चमकीं मंधाना; ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए हुईं शॉर्टलिस्ट
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, इस धुरंधर खिलाड़ी में सौंपी कैप
मुश्किल सतह पर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी इसी तरह ढह गई। उनके केवल दो बल्लेबाज- शाहिद अफरीदी और सलीम मलिक- 30 से अधिक रन बना पाए और टीम 172 रन पर ढेर हो गई। इस बार अनिल कुंबले ने चार विकेट लिए, जबकि हरभजन सिंह ने तीन और वेंकटेश प्रसाद ने दो विकेट लिए।
#OnThisDay in 1999, #TeamIndia spin legend @anilkumble1074 became the first Indian bowler and second overall to scalp all the 10 wickets in a Test innings. 👏👏 Watch that fantastic bowling display 🎥👇 pic.twitter.com/OvanaqP4nU — BCCI (@BCCI) February 7, 2021
सदागोपन रमेश शतक से चूके
दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी इकाई ने वापसी की। सदागोपन रमेश ने 96 रन की पारी खेली और मेजबान टीम ने शानदार शुरुआत की। जवागल श्रीनाथ सिर्फ एक रन से अर्धशतक से चूक गए जबकि सौरव गांगुली 62 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक ने एक बार फिर पांच विकेट चटकाए जिससे भारत 339 रन पर ऑल आउट हो गया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दूसरी पारी में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान को किया ढेर
सईद अनवर और शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान को सकारात्मक शुरुआत दी और 100 से ज़्यादा रन की साझेदारी की। अनिल कुंबले ने अफरीदी का विकेट लेकर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। उसके बाद एजाज अहमद को गोल्डन डक पर आउट किया। मोहम्मद यूसुफ़ और सकलैन मुश्ताक भी अपना खाता खोलने में विफल रहे जबकि इंजमाम-उल-हक, मोइन खान और मुश्ताक अहमद ने सिंगल डिजिट में रन बनाए। वसीम अकरम 37 रन बनाकर उनके शीर्ष स्कोरर रहे। कुंबले के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को अपनी पारी 207 रन पर समेटनी पड़ी।
On this day anil kumble made history in 7 feb 1999 to take 10 wickets in innings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: असहमति के अधिकार बिना अधूरा है लोकतंत्र, बॉम्बे हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Jul 07, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार: भूस्खलन और हादसों में 29 की मौत, विधानसभा ठप, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख
Jul 07, 2026 | 07:29 AMMasik Janmashtami : मासिक जन्माष्टमी आज, रात में इस तरह करें बाल गोपाल की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
Jul 07, 2026 | 07:29 AMरोनाल्डो का वर्ल्ड कप सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया; भीगी आंखों के साथ दिग्गज ने ली विदाई
Jul 07, 2026 | 07:28 AMजबलपुर: निदान फॉल में अचानक बढ़ा जलस्तर, 30 फीट गहरे कुंड में फंसे दो युवकों का 3 घंटे बाद सफल रेस्क्यू
Jul 07, 2026 | 07:25 AMसात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
Jul 07, 2026 | 07:22 AMअमरावती में रेत तस्करों पर LCB का बड़ा ऐक्शन; 2 ट्रक अमरावती में रेत तस्करों पर LCB का बड़ा ऐक्शन; 2 ट्रक और ट
Jul 07, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM














