-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Youngest Indian Cricketer Debut Breaks Sachin Record
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, इस धुरंधर खिलाड़ी में सौंपी कैप
- Written By: अक्षय साहू
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई 2026 को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर के भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
The start of a special chapter ✨ A proud moment as Vaibhav Sooryavanshi receives his #TeamIndia cap from Vice-Captain Tilak Varma 🧢 Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #ENGvIND pic.twitter.com/zpLtixYDgM — BCCI (@BCCI) July 4, 2026
वैभव सूर्यवंशी की उम्र इस समय 15 साल और 3 महीने हैं। उन्होंने इस छोटी उम्र में बड़ी कीर्तिमान रचते हुए भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 37 साल पहले 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ 16 वर्ष और 238 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का ईनाम
वैभव सूर्यवंशी को यह मौका उनके शानदार आईपीएल 2026 प्रदर्शन का ईनाम माना जा रहा है। उन्होंने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम की और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी अपने नाम किया था। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और लगातार शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी चयन के समय माना था कि वैभव ने अपने प्रदर्शन से उन्हें टीम में शामिल करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्हें आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
तिलक वर्मा ने सौंपी डेब्यू कैप
टॉस से पहले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को उनकी डेब्यू कैप सौंपी। इस दौरान सूर्यवंशी और टीम के अन्य खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी।
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, इस धुरंधर खिलाड़ी में सौंपी कैप
संजू सैमसन के जगह पर मिला मौका
आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। इसके बाद जब इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम के नियमित ओपनर संजू सैमसन का खराब फॉर्म जारी रहा, इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने दूसरे टी20 मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
Vaibhav suryavanshi youngest indian cricketer debut breaks sachin record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जीआईसी प्रवक्ता भर्ती 2025: भूगोल और समाजशास्त्र का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 2733 अभ्यर्थी
Jul 21, 2026 | 12:11 PMसरकारी फंड निजी बैंक में जमा! अमरावती DPC बैठक में भड़के मंत्री बावनकुले, कलेक्टर को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम
Jul 21, 2026 | 12:10 PMरूस पर भारत का सख्त रुख! ओडेसा हमले में 4 भारतीयों की मौत के बाद राजनयिक तलब
Jul 21, 2026 | 12:09 PMKanwar Yatra Route: ABAP की बड़ी मांग, शांतिपूर्ण और सुरक्षित यात्रा के लिए बंद हों मांस-शराब की दुकानें
Jul 21, 2026 | 12:06 PMना पासपोर्ट ना वीजा फिर भी मुंबई में डेरा! मुंबई में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े 37 अवैध बांग्लादेशी
Jul 21, 2026 | 12:04 PMबार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
Jul 21, 2026 | 12:03 PMगोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज
Jul 21, 2026 | 12:00 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














