बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, टीम से बाहर हुए कप्तान कमिंस और नाथन लियोन
Australia's Squad For Boxing Day Test: मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। पैट कमिंस और नाथन लियोन को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
No Pat Cummins And Nathan Lyon In Australia’s Squad: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और स्टार स्पिनर नाथन लियोन को शामिल नहीं किया गया है।
पीठ दर्द की समस्या से रिकवरी के बाद पैट कमिंस ने लंबे समय बाद एडिलेड टेस्ट में वापसी की थी। उन्होंने 6 विकेट लेते हुए ऑस्ट्रेलिया की 82 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जीत के बाद कमिंस ने कहा था कि हम टेस्ट सीरीज जीत चुके हैं। ऐसे में संभव है कि मैं अपने शरीर पर अतिरिक्त दबाव न देते हुए मेलबर्न टेस्ट से बाहर रहूं। किसी भी तरह की इंजरी से दूर रखने के लिए पैट कमिंस को आराम देने का फैसला किया गया है। कमिंस की जगह तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में जगह दी गई है।
नाथन लियोन भी बाहर
नाथन लियोन इस टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाते समय उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी कन्फर्म किया है कि लियोन के टियर का ऑपरेशन करना होगा और इस वजह से वह लंबे समय तक बाहर हो गए हैं। नाथन लायन की जगह टॉड मर्फी को जगह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में चक्रवाती तूफान का कहर; 135km की रफ्तार से चली हवाएं, 70,000 घरों की बिजली गुल
भारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
IS Linked Australians: ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की सीरिया से वतन वापसी, सिडनी में लैंडिंग के साथ सुरक्षा सख्त
फाइटर जेट्स का ‘बॉडीगार्ड’ बनेगा यह ताकतवर ड्रोन, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बड़ी चर्चा, जानें क्यों है अहम?
स्टीव स्मिथ संभालेंगे कप्तानी
एडिलेड टेस्ट से बाहर रहे अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मेलबर्न में वापसी करेंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ ही टीम की कमान संभालेंगे। स्मिथ पर्थ और ब्रिसबेन में खेले गए सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट में भी कप्तान थे और टीम को बड़ी जीत दिलाने में कामयाब रहे थे। अब एक बार फिर से स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम का कमान संभालेंगे। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 3-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एशेज सीरीज को भी अपने नाम किया है।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल की रिकॉर्ड खतरे में, बॉक्सिंग डे टेस्ट में जो रूट रच सकते हैं इतिहास, इतने रन की है दरकार
मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर
