-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Joe Root 2025 International Runs Record Shubman Gill Ashes Boxing Day Test England Performance
शुभमन गिल की रिकॉर्ड खतरे में, बॉक्सिंग डे टेस्ट में जो रूट रच सकते हैं इतिहास, इतने रन की है दरकार
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Joe Root: जो रूट के लिए साल 2025 अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1598 रन बनाए हैं और आने वाले मैचों में शुभमन गिल के सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

जो रूट (फोटो- सोशल मीडिया)
Joe Root could break Shubman Gill’s record in Boxing Day Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर अपनी क्लास साबित की है। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर रूट ने इस साल लगातार रन बनाए हैं और अपनी टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। साल 2025 में अब तक जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1598 रन बना लिए हैं, जिसके दम पर वह टॉप रन स्कोरर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। रूट का अनुभव और तकनीक इस साल इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सहारा साबित हुई है।
शुभमन गिल का रिकॉर्ड खतरे में
साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम दर्ज है। गिल ने इस साल शानदार निरंतरता दिखाते हुए कई बड़ी पारियां खेली हैं। उन्होंने 35 मैचों की 42 पारियों में करीब 49 की औसत से 1764 रन बनाए हैं। हालांकि अब जो रूट इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं और अगर आने वाले मैच में उनका बल्ला चला, तो गिल का यह रिकॉर्ड टूट सकता है।
गिल से आगे निकलने के लिए कितने रन चाहिए
जो रूट ने साल 2025 में 24 मैचों की 31 पारियों में 1598 रन बनाए हैं। शुभमन गिल से आगे निकलने के लिए रूट को अभी 167 रन और बनाने होंगे। मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में रूट के पास दो पारियां होंगी। अगर वह दोनों पारियों को मिलाकर 167 रन बना लेते हैं, तो वह साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
दूसरे नंबर पर मौजूद हैं शाई होप
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज शाई होप हैं। उन्होंने साल 2025 में 42 मैचों में 1760 रन बनाए हैं और वह गिल से सिर्फ चार रन पीछे हैं। वहीं जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट 1585 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने भी इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है और वह 1569 रन के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- शुभमन गिल– 1764 रन
- शाई होप- 1760 रन
- जो रूट- 1598 रन
- ब्रायन बेनेट- 1585 रन
- सलमान अली आगा- 1569 रन
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की स्थिति खराब
एशेज टेस्ट सीरीज 2025 में इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। शुरुआती तीनों टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड पहले ही सीरीज गंवा चुका है। हालांकि जो रूट ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जरूर लगाया था, लेकिन इसके अलावा बाकी मैचों में उनका बल्ला शांत नजर आया है। अब चौथे टेस्ट मैच में जो रूट से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है, जिससे न सिर्फ इंग्लैंड को जीत मिले बल्कि वह व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकें।
Joe root 2025 international runs record shubman gill ashes boxing day test england performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














