‘आप महान खिलाड़ी बनेंगे…,’ रोहित शर्मा ने नीतीश कुमार रेड्डी की तारीफ में बांधे पुल
IND vs AUS: नीतीश रेड्डी को कैप नंबर 260 देते हुए रोहित ने 22 वर्षीय खिलाड़ी के रवैये और खेल शैली की तारीफ की। रोहित शर्मा ने बीसीसीआई की ओर से साझा किए गए वीडियो इन बातों का जिक्र किया है।
- Written By: संजय बिष्ट
नीतीश कुमार रेड्डी को डेब्यू कैप प्रदान करते रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma about Nitish Kumar Reddy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच बीते रविवार 19 अक्टूबर को खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट रहते अपने नाम किया। वहीं, ये मैच नीतीश कुमार रेड्डी के लिए खास रहा। इस मुकाबले में उन्होंने अपना वनडे डेब्यू कैप हासिल की। उन्हें ये कैप पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने प्रदान की। इस दौरान रोहित ने विश्वास जताया कि जैसे-जैसे नीतीश करियर में आगे बढ़ेंगे, ‘सभी फॉर्मेट में महान’ खिलाड़ी बनेंगे।
नीतीश रेड्डी को कैप नंबर 260 देते हुए रोहित ने 22 वर्षीय खिलाड़ी के रवैये और खेल शैली की तारीफ की। रोहित शर्मा ने बीसीसीआई की ओर से साझा किए गए वीडियो में कहा, “कैप नंबर 260, नितीश रेड्डी, इस क्लब में आपका स्वागत है। आपके करियर की शुरुआत शानदार रही। मुझे 110 प्रतिशत यकीन है कि इसी रवैये के साथ, आप भारतीय टीम में काफी आगे बढ़ेंगे।”
नीतीश महान खिलाड़ी बनेंगे- रोहित शर्मा
इसके आगे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि “मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी फॉर्मेट में एक महान खिलाड़ी बनेंगे। जैसा आपने अपने भाषण में कहा था कि आप हर जगह मौजूद रहना चाहते हैं। हम सभी चाहते हैं कि आप वहीं रहें। हर कोई आपको सपोर्ट करने और आपका करियर शानदार बनाने के लिए मौजूद रहेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
डेब्यू मैच में खेली 19 रन की नाबाद पारी
नीतीश रेड्डी ने अपने वनडे डेब्यू मैच में 11 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 19 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद नीतीश ने 2.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 16 रन दिए, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शफीक-मसूद के अर्धशतक, पहले दिन पाकिस्तान ने गंवाए 5 विकेट
पर्थ स्टेडियम में रविवार को खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 26 ओवरों के खेल में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 21.1 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। कप्तान मिचेल मार्श ने 52 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि जोश फिलिप ने 37 रन टीम के खाते में जोड़े। ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना चुकी है। अब दोनों देश 23 और 25 अक्टूबर को सीरीज के अगले मुकाबलों में आमने-सामने होंगे।
IANS इनपुट के साथ
