पहले सुपर ओवर में नेपाल की ओर से कुशाल भुर्टेल ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 18 रन बनाए और टीम का स्कोर 19 तक पहुंचाया। जवाब में नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ’डॉव ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर स्कोर बराबर कर दिया, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।
वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, एक टी20 मुकाबले में खेले गए तीन सुपर ओवर
वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब एक टी20 मैच में तीन सुपर ओवर खेले गए। बेहद रोमांचक इस मुकाबले में आखिरकार फैसला तीसरे सुपर ओवर में हुआ। यह ऐतिहासिक मैच नीदरलैंड और नेपाल के बीच खेला गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Jun 18, 2025 | 08:09 AM
नीदरलैंड बनाम नेपाल (फोटो-सोशल मीडिया)
ग्लासगो: वर्ल्ड क्रिकेट में एक बार फिर एक नया कारनामा हुआ है। एक टी20आई मुकाबले में पहली बार तीन सुपर ओवर खेले गए हैं, तब जाकर रिजल्ट निकला है। यह ऐतिहासिक मुकाबला नीदरलैंड और नेपाल के बीच खेला गया था। जिसमें नीदरलैंड ने जीत हासिल की। टी20 या लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में यह पहला अवसर है जबकि किसी मैच का परिणाम तीसरे सुपर ओवर में निकला।
नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच खेले जा रहे टी20 त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड के लिए माइकल लेविट ने तीसरे सुपर ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ नीदरलैंड ने अपनी पहली जीत हासिल की है।
दोनों टीमों ने बनाई बराबर स्कोर
नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। एक समय उसकी जीत सुनिश्चित लग रही थी क्योंकि नेपाल को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे।नेपाल के निचले क्रम के बल्लेबाज नंदन यादव ने हालांकि अंतिम ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया जिससे नेपाल आठ विकेट पर 152 रन बनाकर स्कोर बराबर करने में सफल रहा।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
Mount Everest Record: एक ही दिन में 274 पर्वतारोहियों ने फतह किया एवरेस्ट, टूट गया सालों पुराना रिकॉर्ड
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
पहले सुपर ओवर का रोमांच
दूसरे सुपर ओवर का रहा ये हाल
दूसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए, जिससे नेपाल पर दबाव बढ़ गया। जवाब में नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और काइल क्लेन की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर को बराबर कर दिया। जिससे मुकाबला तीसरे सुपर ओवर तक पहुंच गया।
ऑस्ट्रेलिया बनी ‘बाजीगर’, WTC फाइनल में हारकर कायम रही बादशाहत, ICC रैंकिंग में लहराया परचम
तीसरे सुपर ओवर में नेपाल नहीं बना सकी एक भी रन
नेपाल तीसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक भी रन नहीं बना सका। नीदरलैंड के ऑफ-स्पिनर जैक लायन कैशेट ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मात्र चार गेंदों में दो विकेट चटकाए और कोई रन नहीं देने के साथ ही नेपाल की पारी को जल्दी समेट दिया। जीत के लिए नीदरलैंड को मात्र 1 रन की जरूरत थी, लेकिन ओपनर लेविट ने संदीप लामिछाने की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए मुकाबले का रोमांचक और शानदार अंत किया।
Netherlands beat nepal in third super over
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 18, 2025 | 08:06 AM
