ऑस्ट्रेलिया बनी 'बाजीगर', WTC फाइनल में हारकर कायम रही बादशाहत, ICC रैंकिंग में लहराया परचम

आईसीसी के द्वारा रैंकिंग की नई लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी में हार के बाद बादशाहत कायम की है। वहीं, साउथ अफ्रीका को भी यहां पर एक स्थान का फायदा हुआ है।
आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग की नई लिस्ट जारी कर दी है।
ICC टेस्ट रैंकिंग
Published on
Updated on

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इसके खिताब में कब्जा किया। वो करीब 27 साल के बाद किसी आईसीसी की ट्रॉफी को जीतने में कामयाब हुई। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया का लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के खिताब पर कब्जा जमान के सपना चकनाचूर हो गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर साल 2023 में डब्ल्यूटीसी के खिताब पर कब्जा किया था।

ऐसे में इस बार भी उससे बहुत उम्मीद ती, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई। लेकिन फिर भी उसने आईसीसी रैंकिंग में अपनी बादशाहत कायम रखी है। अगर बात करें साउथ अफ्रीका की तो उसे भी आईसीसी की रैंकिंग में फायदा मिला है। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम जहां पर भी वहीं पर मौजूद है।

ऑस्ट्रेलिया बनी बाजीगर

जैसे ही ऑस्ट्रेलिया की टीम डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले में हारी तो ऐसे में सबको लग रहा था कि उसको आईसीसी रैंकिंग में इसका नुकसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में अब भी पहले स्थान पर बनी हुई हैं। इस वक्त उसके पास 123 रेटिंग हैं।

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का फायदा मिला है। अब वो यहां पर तीसरे स्थान से छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर आ चुकी है। साउथ अफ्रीका के पास 114 रेटिंग है। वहीं, इंग्लैंड को 1 अंक का नुकसान हुआ है। वो 113 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

आईसीसी के द्वारा जारी की गई नई लिस्ट में भारतीय टीम चौथे स्थान पर है। इस वक्त टीम के खाते में कुल 105 अंक हैं। जिसके बाद 95 रेटिंग के साथ न्यजीलैंड टीम लिस्ट में पांचवे स्थान पर बनी हुई है। इसके बाद पड़ोसी टीम श्रीलंका छठे और पाकिस्तान सातवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों के पास क्रमश: 87 व 78 रेटिंग पॉइंट हैं। वहीं कैरेबियाई टीम 73 रेटिंग के साथ आठवें और 62 रेटिंग के साथ बांग्लादेश 9वें स्थान पर है। लिस्ट में सबसे निचले 10वें स्थान पर आयरलैंड टीम है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की अपडेट

स्थान टीम मैच खेले अंक रेटिंग
1 ऑस्ट्रेलिया 26 3210 124
2 दक्षिण अफ्रीका 22 2510 114
3 इंग्लैंड 34 3845 113
4 भारत 27 2840 105
5 न्यूज़ीलैंड 22 2100 95
6 श्रीलंका 24 2085 87
7 पाकिस्तान 22 1710 78
8 वेस्टइंडीज 22 1615 73
9 बांग्लादेश 24 1490 62
10 आयरलैंड 5 155 31
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com