वानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
NEP vs SCO: नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए। जवाब में नेपाल ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर विश्वकप में दर्ज की पहली जीत (फोटो- सोशल मीडिया)
Nepal beat Scotland by 7 Wickets: टी20 विश्व कप 2026 के 33वें मुकाबले में नेपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बाद में टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ।
स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए। जवाब में नेपाल ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टी20 विश्व कप इतिहास में नेपाल की पहली जीत भी रही, जिससे टीम ने टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ किया।
Nepal sign off at the #T20WorldCup 2026 with a win over Scotland in Mumbai 💪 📝: https://t.co/zbe5SUO4Nc pic.twitter.com/7u5wBoP3WY — ICC (@ICC) February 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, दिमित्रोव को हराकर पहली क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Cristiano Ronaldo Support: स्टैंड्स में दिखे धोनी और कोहली, FIFA 2026 में रोनाल्डो को करने पहुंचे थे सपोर्ट
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
स्कॉटलैंड को मिली मजबूत शुरुआत
स्कॉटलैंड की शुरुआत काफी दमदार रही। सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंशी और माइकल जोन्स ने पहले विकेट के लिए 60 गेंदों में 80 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। मुंशी ने 29 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि माइकल जोन्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। इसके बाद ब्रेंडन मैकमुलेन ने भी उपयोगी योगदान दिया और 19 गेंदों में 25 रन बनाए। हालांकि मध्यक्रम के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिसके कारण स्कॉटलैंड की टीम 170 रन तक ही पहुंच सकी।
नेपाल की गेंदबाजी की बात करें तो सोमपाल कामी सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। नंदन यादव ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए, जिससे स्कॉटलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोका जा सका।
नेपाल की बल्लेबाजी ने दिलाई जीत
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने भी शानदार शुरुआत की। कुशल भुर्तेल और आशिफ शेख ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। भुर्तेल ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए और अपनी पारी में 4 छक्के लगाए। आशिफ शेख ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 33 रन बनाए। कप्तान रोहित पौडेल इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए।
The man who made Nepal BELIEVE! Dipendra Singh Airee’s quick-fire fifty takes Nepal past the finish line! Watch highlights ➡️ https://t.co/NirqGCQvuM pic.twitter.com/j1scn6GNOF — Star Sports (@StarSportsIndia) February 17, 2026
ये भी पढ़ें: बीच मैदान पर हुई खिलाड़ियों की जोरदार टक्कर, अचेत होकर गिरे नेपाल के खिलाड़ी, टल गया बड़ा हादसा
दीपेंद्र सिंह ऐरी का तूफानी अर्धशतक
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद एक समय नेपाल की पारी दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन दीपेंद्र एरी और गुलशन झा ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। दीपेंद्र एरी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। गुलशन झा ने भी संयमित खेल दिखाते हुए 17 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इस जीत के साथ नेपाल ने टूर्नामेंट का अंत सकारात्मक अंदाज में किया और अपने प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।
