भारत में दिखेगा विदेशी लीग का जलवा…BCCI ने बनाया दमदार प्लान, इस स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
BBL in India: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का एक मैच अगले सीजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और TNCA के बीच शुरुआती बातचीत जारी है।
- Written By: अक्षय साहू
भारत में खेला जाएगा बिग बैश लीग का मैच (सोर्स- सोशल मीडिया)
Big Bash League in India: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जल्द ही भारत में किसी विदेशी T20 लीग का मुकाबला आयोजित हो सकता है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो ऑस्ट्रेलिया की मशहूर T20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का एक मैच अगले सीजन में चेन्नई में खेला जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत में BBL का एक मुकाबला कराने की संभावनाएं तलाश रहा है। संभावित वेन्यू के तौर पर चेन्नई का ऐतिहासिक एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम सामने आया है। अगर ऐसा होता है तो भारत में बिग बैश के चाहने वाले के लिए ये बड़ी खुशखबरी साबित होगी।
चेन्नई में दिख सकता है विदेशी लीग का जलवा
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस संबंध में शुरुआती स्तर पर बातचीत हुई है, हालांकि प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है। हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ बिजनेस ऑपरेशंस फिल रिग्बी और हेड ऑफ कॉम्पिटीशन डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजी मार्गोट हार्ले भारत दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने संभावनाओं और लॉजिस्टिक्स का आकलन किया।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
TNCA अधिकारी के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो प्रतिनिधियों ने हर सीजन एक BBL मैच भारत में आयोजित करने के विचार पर चर्चा की और एमए चिदंबरम स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। हालांकि, अंतिम निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लेना है। उनकी मंजूरी के बिना TNCA कोई आधिकारिक प्रतिबद्धता नहीं दे सकता।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बाजार
‘सेन क्रिकेट’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की व्यावसायिक रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। BBL की आठ फ्रेंचाइजियों में से कम से कम दो की संभावित बिक्री की तैयारी चल रही है। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में एक मैच आयोजित करना निवेशकों को आकर्षित करने और संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हो सकता है।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में जीत के लिए नेपाल ने 12 साल का किया इंतजार, अब SCO को दी ऐसी हार कि हिला डाली पूरी प्वाइंट्स टेबल
रिपोर्ट में पर्थ स्कॉर्चर्स को इस संभावित मुकाबले के लिए प्रमुख दावेदार बताया गया है। पर्थ स्कॉर्चर्स BBL की सबसे सफल टीमों में से एक है और उसने 2025-26 सीजन में सिडनी सिक्सर्स को हराकर अपना छठा खिताब जीता था।
