पारस डोगरा ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Paras Dogra: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए सबसे तेज 10,000 रन पूरे किए। रणजी ट्रॉफी में वो दस हजार रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पारस डोगरा (फोटो-सोशल मीडिया)
Paras Dogra Create History: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। पारस डोगरा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में अपना 10,000 रन पूरा किया। वो रणजी ट्रॉफी में 10,000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
पारस से पहले यह उपलब्धि वसीम जाफर ने हासिल की थी। वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में 10,000 रन बनाने के लिए 196 पारियों ली थी। लेकिन पारस डोगरा ने यह कारनामा 147 पारियों में किया। इसके साथ ही पारस डोगरा रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने 2000/021 सीजन में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया। वह घरेलू क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी के लिए भी खेल चुके हैं। पारस के नाम 33 शतक हैं। वह इस लिस्ट में भी जाफर (41) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। वह इंडिया A के लिए खेल चुके हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
रणजी ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन
- वसीम जाफ़र- 12038
- पारस डोगरा- 10000*
- अमोल मजूमदार- 9202
- देवेंद्र बुंदेला – 9201
- यशपाल सिंह- 8700
रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वसीम जाफर के नाम है। जाफर ने रणजी ट्रॉफी में 12038 रन बनाए। वहीं अब पारस डोगरा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पारस के बाद तीसरे नंबर पर भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार मौजूद है। अमोल मजूमदार ने रणजी ट्रॉफी में 9202 रन बनाए है। देवेंद्र बुंदेला चौथे नंबर पर मौजूद है। देवेंद्र ने इस टूर्नामेंट में 9201 रन बनाए। वहीं यशपाल सिंह ने रणजी ट्रॉफी में 8700 रन बनाए। यह देखना बाकी है कि पारस इंडिया के सबसे बड़े डोमेस्टिक टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का जाफ़र का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: युवराज समरा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ अर्धशतकीय पारी
सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर के लिए नंबर पर उतरे पारस डोगरा ने बंगाल के खिलाफ 112 गेंदों में 7 चौके की मदद से 58 रन बनाए। इस दौरान पारस ने अपना 10,000 रन पूरा किया। पारस की इस पारी के बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 302 रन बनाए। हालांकि, पहली पारी में बंगाल ने 26 रनों की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बंगाल को 99 रनों पर आउट कर दिया। अब फाइनल में पहुंचने के लिए जम्मू-कश्मीर को 126 रन बनाने हैं। जिसका पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिया है। अब जीत के लिए मात्र 83 रन बनाना है।
