-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Natasa Stankovic Instagram Story For Hardik Pandya Valentines Day 2025
Hardik-Natasha : ‘तुम खोए नहीं हो’, पांड्या फिर से करेंगे नताशा का ‘हार्दिक’ स्वागत, किया इमोशनल पोस्ट
- Written By: मृणाल पाठक
वैलेंटाइन डे पर हार्दिक पांड्या और नताशा का तलाक हुए काफी समय हो गया है, लेकिन जब भी मौका मिलता है, दोनों एक-दूसरे को याद करने और मैसेज भेजने से पीछे नहीं हटते।

नतासा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कहते हैं कि एक बार प्यार हो जाने के बाद इंसान उसे कभी नहीं भूलता। फिर चाहे हालात उन्हें अलग कर दें या किसी तरह की गलतफहमी की वजह से उनके रास्ते अलग हो जाएं। ऐसा आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के साथ भी होता है। वैलेंटाइन डे पर लोग अपने सारे गिले-शिकवे दूर करके दूरियां कम करने की कोशिश करते हैं। कुछ ऐसा ही प्रयास हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा ने भी किया है।
वैलेंटाइन वीक पर हार्दिक पांड्या और नताशा का तलाक हुए काफी समय हो गया है, लेकिन जब भी मौका मिलता है, दोनों एक-दूसरे को याद करने और मैसेज भेजने से पीछे नहीं हटते। 2024 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक ने मैदान पर नताशा को याद किया, अब वैलेंटाइन वीक पर हार्दिक के लिए इमोशनल मैसेज डालकर उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उनके बीच अभी सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। यानी हार्दिक और नताशा अब साथ हो सकते हैं।
दिल तो पागल है
वैलेंटाइन डे वह दिन होता है जब रूठे हुए लोगों को दिलासा दिया जाता है, दूर रहने वालों को करीब होने का एहसास कराया जाता है और जो चले गए हैं उन्हें याद किया जाता है। हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी भी कुछ ऐसा ही करती नजर आईं। इसके लिए नताशा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा कि ‘तुम खोए नहीं हो, बस जिंदगी के एक असहज दौर से गुजर रहे हो। तुम्हारा नया रूप पूरी तरह से उभर कर सामने नहीं आया है और पुराना पूरी तरह से गया भी नहीं है।’
नताशा स्टेनकोविक इंस्टाग्राम स्टोरी
उनके शब्दों पर गौर करें तो फैंस को लग रहा है कि ये साफ है कि नताशा हार्दिक से पूरी तरह से अलग नहीं हो पाई हैं और उनके दिल के किसी कोने में अभी भी पांड्या के लिए जगह है। वैसे इस मैसेज से कई लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि नताशा शायद हार्दिक के पास लौटने के रास्ते तलाश रही हैं।
नताशा ने नए साल पर भी लिखा था कि ‘2024 मुझे तुम बहुत पसंद आए, तुमने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मैं इसके लिए आभारी हूं, मैं प्रार्थना करती हूं कि 2025 शांति, खुशी और प्यार लेकर आए।’ वैसे हार्दिक ने 2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद नताशा के लिए कुछ ऐसा ही इमोशनल मैसेज दिया था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल है कि मानता नहीं
2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने नताशा को बड़ी शिद्दत से याद किया और फिर बात करते-करते उनकी आंखों में आंसू आ गए। दोनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर नए साल की शुरुआत की थी।
एक बात तो साफ है कि हार्दिक और नताशा दोनों में से कोई भी एक-दूसरे को पूरी तरह से भूल नहीं पाया है, जिसकी वजह से वे हर उस मौके को हाथ से जाने नहीं देते, जहां वे एक-दूसरे को अपनी भावनाओं के बारे में बता सकें। आपको बता दें कि 18 जुलाई 2024 को खबर आई थी कि नताशा और हार्दिक अलग हो गए हैं।
Natasa stankovic instagram story for hardik pandya valentines day 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जापान ले गया नोबेल, वर्ना आयुर्वेद से भारत को पहले ही मिल जाता, नवभारत कॉन्क्लेव में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 10, 2026 | 09:08 AMप्रोसेस्ड फूड और स्ट्रेस बिगाड़ रहे आपकी सेहत, नवभारत के मंच से अनुप्रिया पटेल ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र
Jul 10, 2026 | 09:07 AM250 करोड़ की देनदारियों में घिरी संभाजीनगर मनपा, आयुक्त बोले- टैक्स वसूली बढ़ाना जरूरी
Jul 10, 2026 | 09:06 AMCustom Duty Cut: सरकार का बड़ा फैसला, कस्टम ड्यूटी छूट से अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी
Jul 10, 2026 | 09:01 AMभरत तिवारी की मां की बिगड़ी तबियत, अनशन के पहले दिन ही हालत हुई खराब, SDPO ने 6 गवाहों को भेजा समन
Jul 10, 2026 | 08:57 AMगोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AMJagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Jul 10, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM














