मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने
Mushfiqur Rahim Creates History: बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहमान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो बांग्लादेश के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मुशफिकुर रहीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Mushfiqur Rahim Creates History in Test Cricket: बांग्लादेश के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने आयरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है।
ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच चल रहा दूसरा टेस्ट मैच मुशफिकुर रहीम का 100वां टेस्ट मैच है। इससे पहले बांग्लादेश के लिए कोऊ भी खिलाड़ी इतना टेस्ट नहीं खेल सका है। इस अहम मौके पर पूर्व कप्तान अकरम खान ने उन्हें एक प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
उसके बाद हबीबुल बशर ने मुशफिकुर रहीम को एक विशेष टेस्ट कैप भेंट की है। अंत में शान्तो भी बशर के साथ मिलकर रहीम को दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की हस्ताक्षरित जर्सी भेंट की है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी (Player) | मैच (Matches) | रन (Runs) | विकेट्स (Wickets) |
|---|---|---|---|
| मुशफिकुर रहिम (Mushfiqur Rahim) | 100* | 6351 | – |
| मोमिनुल हक (Mominul Haque) | 75* | 4709 | 11 |
| शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) | 71 | 4609 | 246 |
| तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) | 70 | 5134 | – |
| मोहम्मद अशरफुल (Mohammad Ashraful) | 61 | 2737 | 21 |
मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी की है। वो अब बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं। इसके साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। उन्होंने अब तक कुल 6351 रन बनाए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 6000 से अधिक रन बनाने वाले पहले और एकमात्र बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं।
यह भी पढ़ें: टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराया
बांग्लादेश के लिए टेस्ट मैचों में मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड
- मैचेज (Matches): 100*
- इन्निंग्स (Innings): 182
- रन (Runs): 6351
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर (Best): 219*
- औसत (Average): 38.02
- 100/50 (सेंचुरी/हाफ सेंचुरी): 12/27
- 4/6s (चौके/छक्के): 740/37
- कैचेज (Catches): 112
- स्टंपिंग (Stumping): 15
100वें मुकाबले पर रहीम ने क्या कहा?
मैं अपने परिवार, खासकर अपनी पत्नी का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे लिए कई रातें जागकर मदद की। सबसे अहम, मैं अपने टीममेट्स, कोचों, दोस्तों और फैंस का भी शुक्रिया अदा करता हूं। मैं भविष्य में बांग्लादेश क्रिकेट के लिए हमेशा 100% देने की कोशिश करूंगा। साथ ही आयरलैंड क्रिकेट टीम का भी धन्यवाद, उम्मीद है हम एक शानदार टेस्ट मैच खेलेंगे।
कप्तान शांतों ने क्या कहा?
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि बहुत बढ़िया भाई! आपने हमें प्रेरित किया है। मैदान पर और बाहर आपकी मेहनत सभी के लिए प्रेरणादायक है। आप हमेशा टीम के बारे में सोचते हैं। यह हर उस युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है जो टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है।
