ऑस्ट्रेलिया फतह के बाद मंधाना ने जेमिमा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- रोड्रिग्स की वजह से हासिल की लय
Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्स की धमाकेदार साझेदारी से भारत ने तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया दौरे की टी20 सीरीज जीत ली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Smriti Mandhana on Jemimah Rodrigues: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में 17 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में अपनी दूसरी टी20 सीरीज जीतने में कामयाब रही है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015-16 में सीरीज में जीत हासिल की थी।
मैच में भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 82 रन बनाए, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर 121 रन की साझेदारी कर भारत को 6 विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 159 रन पर 9 विकेट पर रोककर मुकाबला अपने नाम किया।
मंधाना ने मैच के बाद कहा, “जब जेमिमा आई, मैं 16 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रही थी। उसने आकर तीन चौके लगाए और मुझे लय हासिल करने का समय मिला। छोटी-छोटी चीजें बड़ी मायने रखती हैं और उसका योगदान इसके लिए अहम रहा।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराना बड़ी उपलब्धि
उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराना भारतीय टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। “यह हमारी मेहनत और टीम प्रयास का नतीजा है। हमने इससे पहले 2016 में ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की थी, लेकिन काफी समय बाद वहां टी20 खेला गया। अब हमारी नजरें ब्रिसबेन में मंगलवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला पर हैं।”
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी टीम की सराहना
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, “यह जीत टीम प्रयास का परिणाम है। हर खिलाड़ी ने योगदान दिया और हर साझेदारी महत्वपूर्ण रही। गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और विकेट लेकर मैच जिताया।”
यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जीती दूसरी टी20 सीरीज, आखिरी मुकाबले में 17 रनों से हराया
हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू ने हार के बावजूद खेल का सम्मान करते हुए कहा कि विकेट अच्छी थी, लेकिन टीम ने महत्वपूर्ण मौके पर अहम विकेट गंवाए। उन्होंने कहा, “हमें दुख है कि हम एलिस पेरी को उनके 350वें अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत का तोहफा नहीं दे सके।”
इस शानदार जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया और टीम का आत्मविश्वास अब आगामी वनडे श्रृंखला के लिए बढ़ गया है।
