एशिया कप से बाहर हुई बांग्लादेश टीम, स्टार विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने टी20 फॉर्मेट से लिया संन्यास

Mushfiqur Rahim
Published on
Updated on

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में इस बार बांग्लादेश (Bangladesh) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। ऐसे में टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ही बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बैटर मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim Retirement) ने संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 साल के मुशफिकुर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

मुशफिकुर रहीम ने खुद अपने फैंस को यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट कर अपने संन्यास का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अपने संन्यास लेने के कारणों का भी खुलासा किया है। मुशफिकुर ने कहा कि वह फ्रेंचाइजी लीग खेलते रहेंगे।

https://twitter.com/mushfiqur15/status/1566309090586140672

स्टार विकेटकीपर ने मुशफिकुर रहीम ट्वीट कर लिखा, 'मैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं। मैं अब अपना पूरा फोकस सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ही लगाना चाहता हूं। मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा, जब और जहां मौका मिलेगा, मैं खेलूंगा। मैं अब अगले दो फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे) में अपने देश का प्रतिनिधित्व करता रहूंगा।'

ज्ञात हो कि, मुशफिकुर ने अपने करियर में 82 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 मैच खेले हैं। जहां, उन्होंने टेस्ट में 5235, वनडे में 6774 और टी20 में 1500 रन बनाए हैं। इसके अलावा बांग्लादेशी स्टार विकेटकीपर ने टेस्ट में 9 और वनडे में 8 शतक लगाए हैं। उनके नाम टी20 में 6 अर्धशतक भी जड़े हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com