IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी
Mukul Chaudhary IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी मुकुल चौधरी का एक इंटरव्यू सामने आया है और इसे देखकर लग रहा है कि उनका आईपीएल 2026 में डेब्यू करना किसी सपने से कम नहीं है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
This photo created with help of AI
Mukul Chaudhary Family Debt: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले युवा क्रिकेटर मुकुल चौधरी का सफर आसान नहीं रहा। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें 2.60 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला, जिसने न सिर्फ उनके करियर को नई दिशा दी बल्कि परिवार की वर्षों पुरानी आर्थिक परेशानियों को भी काफी हद तक कम कर दिया। इस उपलब्धि ने उन्हें उन कर्जों को चुकाने का मौका दिया, जो परिवार ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में लिए थे।
परिवार ने झेली आर्थिक मुश्किलें
मुकुल चौधरी ने हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि क्रिकेटर बनने के उनके सफर में परिवार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आर्थिक तंगी के चलते परिवार को अपना घर तक बेचना पड़ा। इसके अलावा रिश्तेदारों से उधार लेना पड़ा और एक होटल निर्माण के लिए बैंक से कर्ज भी लेना पड़ा। लंबे समय तक उनका परिवार किराए के मकानों में रहा और सीमित संसाधनों के बीच जीवनयापन करता रहा। ऐसे कठिन दौर में भी परिवार ने मुकुल के क्रिकेट करियर का साथ नहीं छोड़ा।
ईडन गार्डन्स में खेली यादगार पारी
आईपीएल 2026 में मुकुल के लिए सबसे खास पल कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों पर 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के निकले। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को लक्ष्य हासिल करने में मदद की और यह पारी उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
महिला टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! 150 रन भी नहीं बचा पाई न्यूजीलैंड, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत
वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा महंगा! श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर एक्शन, बीच-बचाव करने वाले डिकवेला पर भी गिरी गाज
IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ के इकाना में भारत-अफगानिस्तान का मैच, कई रूट रहेंगे बंद
Who is Sarpreet Singh: सरप्रीत सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रचा इतिहास, पिता चलाते हैं किराने की दुकान
बदलते टी20 क्रिकेट पर भी रखी राय
मुकुल का मानना है कि आधुनिक टी20 क्रिकेट पहले से काफी बदल चुका है। उनके अनुसार अब युवा खिलाड़ियों को शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही बेहतर कोचिंग सुविधाएं और व्यक्तिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम खिलाड़ियों के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। यही वजह है कि आज के क्रिकेटर कम उम्र में ही बड़े स्तर पर प्रभाव छोड़ने में सफल हो रहे हैं।
बसों में सफर से लेकर आईपीएल ड्रेसिंग रूम तक
मुकुल चौधरी के संघर्ष का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कई साल तक गुरुग्राम और भरतपुर के बीच लगातार यात्रा की। कई बार वे पूरी रात बस में सफर करते और अगली सुबह सीधे मैच खेलने पहुंच जाते थे। इस दौरान उनके भाई ने उनकी दिनचर्या, फिटनेस और खानपान का पूरा ध्यान रखा, जिससे उन्हें अपने खेल पर फोकस करने में मदद मिली।
ये भी पढ़ें: BCCI के एक फैसले से खुश हुए रोहित और विराट के करोड़ों फैंस, इस साल दोनों Team India के लिए खेलेंगे 20 वनडे!
आईपीएल में मुकुल को ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का अवसर मिला। इन खिलाड़ियों की सलाह और अनुभव ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईपीएल 2026 में 10 मैचों में 170 रन बनाने वाले मुकुल अब अपने खेल को और निखारने में जुटे हैं और अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रहे हैं।
