BCCI के एक फैसले से खुश हुए रोहित और विराट के करोड़ों फैंस, इस साल दोनों Team India के लिए खेलेंगे 20 वनडे!

Rohit Shrma Virat Kohli ODIs: रोहित शर्मा-विराट कोहली जब भी नीली जर्सी में मैदान पर उतरते हैं, तो फैंस को जोश हाई रहता हैं। आईपीएल 2026 के बाद अब BCCI ने इनके लिए शानदार प्लान तैयार किया है।
Rohit and Virat's millions of fans are delighted by a BCCI decision: this year, both will play 20 ODIs for Team India!
रोहित शर्मा और विराट कोहली (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Rohit Sharma and Virat Kohli: 31 मई तक भारतीय फैंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खूब मजा लूटा। फिलहाल अब आईपीएल का समापन हो चुका है। ऐसे में फैंस को इस साल आगे खेले जाने वाले मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार है। फैंस का ये इंतजार बस अब खत्म होने ही वाला है। टीम इंडिया इसी महीने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए उतरेगी। इस दोनों टीमों के बीच दौरान 1 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

इसी बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। इस साल ये दोनों खिलाड़ी वनडे के ज्यादे मुकाबले खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आइए अब इस बारे में बताते हैं कैसे रोहित-विराट कोहली के लिए बीसीसीआई ने वनडे मुकाबलों का प्लान तैयार किया है।

2026 में रोहित-विराट 20 वनडे मैच खेलेंगे?

इस साल रोहित शर्मा और विराट कोहली अब तक कुल 3 वनडे मैच खेल चुके हैं। ये मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में ही खेली गई सीरीज के दौरान हुए थे। अगर बात करें मौजूदा वक्त की आईपीएल 2026 का समापन हो चुका है। इसके बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलने हैं। फिर भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरान पर जाएगी। वहीं, पर भी भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैच होने हैं। इंग्लैंड के दौरे के बाद टीम इंडिया को श्रींलका जाना है।

श्रीलंका दौरे में भारतीय क्रिकेट टीम फिर 3 वनडे मुकाबले खेलेगी। इन सब के बाद भारत बांग्लादेश के खिलाफ भी 3 ही वनडे मुकाबले खेलेगी। साल 2026 के अंत में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का दौरान भी करना है। इन दोनों देशों के दौरे में शुभमन एंड कंपनी कुल 8 वनडे मैच खेलने वाली है। इस हिसाब से ये एकदिवसीय यानी वनडे क्रिकेट के 20 मुकाबले हुए। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 और टेस्ट संन्यास के बाद सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि ये दोनों दिग्गज वनडे विश्व कप 2027 से पहले पूरे 20 ODI मैच खेलेंगे।

न्यूजीलैंड सीरीज से ODI मैचों में हुआ इजाफा

न्यूजीलैंड ने बुधवार 3 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के शेड्यूल का ऐलान किया। बता दें कि पहले भारत-न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर-नंवबर में होने वाली सीरीज के दौरान 3 वनडे मैच खेले जाने थे, लेकिन इसकी संख्या बढ़ाकर 5 कर दी गई है। ये ही कारण है कि आईपीएल के बाद टीम इंडिया इस साल के अंत तक कुल 20 मैच खेलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com