IPL 2026 के लिए MS Dhoni ने शुरू की प्रैक्टिस, नेट सेशन का वीडियो हुआ वायरल; इंटरनेट पर मची तबाही

MS Dhoni: आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। प्रैक्टिस का वीडियो झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी किया है।
MS Dhoni Starts Practicing For IPL 2026
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MS Dhoni Starts Practicing For IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह से होगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी टीमें अब धीरे-धीरे अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी और विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गृहनगर रांची में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने धोनी का पैड पहनते और बल्ला उठाते हुए एक छोटा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें "JSCA का गौरव" कहा गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "देखो कौन वापस आ गया है। JSCA का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी।"

इस क्लिप में धोनी को पूर्व क्रिकेटर और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी के साथ नेट्स के लिए तैयार होते हुए बातचीत करते देखा जा सकता है। धोनी इन दिनों झारखंड क्रिकेट को आगे बढ़ाने में लगे हैं। हाल में ही झारखंड की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बनी थी। इस दौरान पूर्व खिलाड़ी और झारखंड के कोषाध्यक्ष शाहबाज नदीम ने बताया कि धोनी की सलाह के कारण यह सफल हो पाया।

पिछले सीजन में, CSK की टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ सबसे नीचे पायदान पर रही थी। पिछला सीजन चेन्नई के कोई खिलाड़ियों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। वहीं धोनी का सीजन कुछ खास नहीं रहा था, उन्होंने 13 पारियों में 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 30* था, और चोट के कारण गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में उन्होंने CSK की कप्तानी भी की थी।

IPL में धोनी का करियर

धोनी IPL इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, उन्होंने 278 मैचों और 242 पारियों में 38.80 की औसत से 5,439 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 137.45 और 24 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 84* है।

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, सरफराज खान (75 लाख रुपये), कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़ रुपये), प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपये), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपये), अमन खान (40 लाख रुपये), जैक फॉल्क्स (75 लाख रुपये), अकील होसेन (2 करोड़ रुपये), राहुल चाहर (5.2 करोड़ रुपये), मैट हेनरी (2 करोड़ रुपये)।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com