Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चेन्नई सुपर किंग्स का मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा ऐलान, IPL 2026 में MS Dhoni नहीं होंगे विकेटकीपर!

IPL 2026: 5 बार के IPL विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को CSK ने 4 करोड़ में रिटेन किया है। 44 साल की उम्र में भी उनके खेलने की उम्मीद बढ़ी है। इस बीच टीम ने उनके भविष्य पर चौंकाने वाला बयान दिया है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Nov 17, 2025 | 09:05 PM

एमएस धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 नवंबर को आईपीएल 2026 के लिए अपनी रिटेन और रिलीज़ लिस्ट जमा कर दी। सबसे बड़ी खबर यह रही कि टीम ने महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर अपने साथ रखने का फैसला किया है। इसका सीधा संकेत है कि धोनी आगामी सीजन में मैदान पर नजर आ सकते हैं। हालांकि ट्रेड के जरिए संजू सैमसन के टीम में आने के बाद कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। अब इस पर फ्रेंचाइजी के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भी बड़ा बयान दिया है।

धोनी का रोल कैसे बदलेगा, अश्विन ने किया संकेत

44 साल की उम्र में भी धोनी का फिटनेस और क्रिकेट के प्रति जुनून उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है। इसी पर बात करते हुए चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी और टीम से लंबे समय तक जुड़े रहे रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर धोनी के भविष्य को लेकर अहम टिप्पणी की।

अश्विन के अनुसार, अगर धोनी संन्यास लेना चाहते, तो फ्रेंचाइजी लगभग 4 करोड़ रुपये बचा सकती थी। रवींद्र जडेजा के टीम से हटने और फिनिशर की कमी को देखते हुए साफ है कि धोनी अभी भी प्लान का हिस्सा बने रहेंगे। अश्विन ने कहा कि धोनी का फैसला हमेशा अनुमान से बाहर रहा है, लेकिन रिलीज लिस्ट देखकर इतना जरूर समझ आता है कि वह 2026 तक टीम के साथ रहेंगे। इसके अलावा संजू सैमसन के जुड़ने से यह भी माना जा रहा है कि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सैमसन संभालेंगे और धोनी अपनी भूमिका में बदलाव ला सकते हैं।

After CSK traded Jadeja, the only question that matters now is: Will MS Dhoni play… or is this really his last IPL?
I don’t think it’s his last. ⁰Let me remind you all of 2009.
At Durban airport, Dhoni and I were sitting for a long time.
Our flight was the same.
At that… pic.twitter.com/bDVzheXsDd
— Vimal कुमार (@Vimalwa) November 17, 2025

2026 में इंपैक्ट प्लेयर बन सकते हैं धोनी

अश्विन का विश्लेषण यहीं खत्म नहीं होता। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि धोनी शायद इस बार इंपैक्ट प्लेयर के रूप में नजर आएं। इससे टीम का संतुलन और भी मजबूत हो सकता है। धोनी की मौजूदगी मैदान पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए बड़ा सहारा साबित होगी। चाहे रणनीति हो या गेम का दबाव, धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी का साथ टीम को हमेशा लाभ देता है।

ये भी पढ़ें: WTC में अब आईसीसी की होगी पिच पर नजर, दो दिन में मैच निपटा तो कटेंगे प्वाइंट्स, कोलकाता टेस्ट के…

अब बड़ा सवाल यह है कि धोनी विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं। संजू सैमसन के आने से यह जिम्मेदारी उनके कंधों पर जाने की संभावना काफी बढ़ गई है। हालांकि, धोनी के करियर में यह पहली बार नहीं है जब उनके भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हों। पिछले कई मौकों पर धोनी ने विशेषज्ञों की भविष्यवाणियों को गलत साबित किया है।

Ms dhoni future csk 2026 season retain impact player ashwin big statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2025 | 09:05 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Indian Premier League
  • IPL
  • MS Dhoni

सम्बंधित ख़बरें

1

‘शाहरुख खान देश का गद्दार है’, BJP नेता संगीत सोम का विवादित बयान; बांग्लादेशी पर करोड़ों खर्च किए

2

विजय हजारे ट्रॉफी में CSK के गेंदबाज का कहर, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ लिए 7 विकेट; कौन है ये खिलाड़ी?

3

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

4

झारखंड की ऐतिहासिक जीत के पीछे MS Dhoni का हाथ, पर्दे के पीछे से रणनीति बनाकर टीम को ऐसे दिलाई जीत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.