-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Robin Uthappa Celebrate His 40th Birthday Know His Cricket Journey
जन्मदिन विशेष: वो खिलाड़ी जिसने धोनी को वर्ल्ड कप जिताने में की थी मदद, जानें ऐसी है उनकी कहानी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Happy Birthday Robin Uthappa: भारतीय टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उथप्पा का जन्म 11 नवंबर 1985 को कर्नाटक में हुआ था।

रॉबिन उथप्पा (फोटो-सोशल मीडिया)
Robin Uthappa Birthday: भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज और शानदार स्ट्रोकप्ले के लिए मशहूर पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा 11 नवंबर 2025 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उथप्पा ने भारतीय टीम को 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उथप्पा ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।
11 नवंबर 1985 को कर्नाटक में जन्मे रॉबिन वेणु उथप्पा ने 2005 की चैलेंजर ट्रॉफी में अपनी दमदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा था। जहीर खान, मुरली कार्तिक और आरपी सिंह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने 66 रन की आकर्षक पारी खेली थी। अगले साल उन्होंने इंडिया-बी की ओर से खेलते हुए 93 गेंदों पर शानदार शतक ठोका और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
2006 में हुआ था डेब्यू
उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का परिणाम यह हुआ कि 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर वनडे में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला। डेब्यू मैच में ही उन्होंने 86 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। उथप्पा 2007 के टी20 विश्व कप विजेता भारतीय दल के अहम सदस्य रहे, लेकिन अगले ही वर्ष उनके प्रदर्शन में गिरावट आने लगी। 2008 में उनका औसत 20 से नीचे चला गया, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
रेडियो जॉकी से बॉलीवुड तक का सफर, फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं रिया चक्रवर्ती
RD Burman Birthday: 5 सुरों में रोने वाला बच्चा, 9 साल में बन गए कंपोजर, जानिए पंचम दा की अनसुनी कहानी
Birthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर ने दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी
7 करोड़ की कारें, लाखों के जूते…खुद की कमाई से बने करोड़पति! अर्जुन कपूर की शाही जिंदगी किसी राजा से कम नहीं
आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
इसके बावजूद उथप्पा ने हार नहीं मानी और अपनी कमजोरियों पर लगातार काम किया। आईपीएल 2009-10 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए 374 रन बनाए। इसके बाद पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए 264 और 405 रन का योगदान दिया। घरेलू क्रिकेट में भी उथप्पा ने खुद को साबित किया। 2013-14 सीजन में कर्नाटक टीम ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी तीनों खिताब जीते, जिसमें उथप्पा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
2014 रहा स्वर्णिम साल
आईपीएल 2014 उनके करियर का स्वर्णिम सीजन रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 44 की औसत से 660 रन बनाए और टीम को चैम्पियन बनाया। इसके बाद उन्हें 2014 में बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में दोबारा शामिल किया गया, जहां उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया।
यह भी पढ़ें: हार का जश्न नहीं मना सकता…कोच गौतम गंभीर का छलका दर्द, ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर कह दी ये बड़ी बात
2015 के बाद नहीं खेले इंटरनेशनल क्रिकेट
हालांकि अगले सात मैचों में वे प्रभाव नहीं छोड़ सके, और 2015 के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया। आईपीएल में उथप्पा का सफर लंबा और सफल रहा। 2019 तक वे केकेआर के अहम खिलाड़ी बने रहे, जिसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेला।
उथप्पा का क्रिकेट करियर
उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे में 25.94 की औसत से 934 रन बनाए और 13 टी20 मैचों में 249 रन जोड़े। वहीं आईपीएल में उनके नाम 205 मैचों में 27.51 की औसत से 4,952 रन दर्ज हैं। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा । फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 22 शतक की मदद से 9,446 रन बनाए, जबकि लिस्ट-ए मुकाबलों में 35.31 की औसत से 6,534 रन जुटाए।
Robin uthappa celebrate his 40th birthday know his cricket journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














