IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, रवींद्र जडेजा को नहीं…इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी कमान
Riyan Parag As New Captain For RR: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज रियान पराग को टीम का कप्तान बनाया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रियान पराग (फोटो-सोशल मीडिया)
Riyan Parag Captain of Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह से होगी और उससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी है। भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान बनाया गया है। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि कप्तानी रवींद्र जडेजा को दी जा सकती है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया कि टीम की बागडोर 24 साल के युवा रियान पराग संभालेंगे।
असम के 24 साल के क्रिकेटर रियान पराग 2019 से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए है और अब वह संजू सैमसन की जगह टीम की कमान संभालेंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले कप्तान रहे थे। इस आईपीएल ऑक्शन से पहले एक ट्रेड डील के माध्यम से चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए थे।
Royals fam, it’s time to get behind your new Captain! 💪💗 pic.twitter.com/OjodsT0fu5 — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डिकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?
पराग को IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। अब तक उन्होंने 84 आईपीएल मैचों में 1566 रन बनाए हैं। पिछले साल उन्होंने राज्यस्थान लिए कप्तानी की शुरुआत की थी। उस दौरान, सैमसन की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम को आठ मैचों में लीड किया, लेकिन केवल दो ही मैचों में जीत हासिल कर पाए थे।
आईपीएल में रियान पराग का प्रदर्शन (साल दर साल)
| वर्ष | मैच | इनिंग्स | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 100/50 | 4/6s | विकेट्स |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 2019 | 7 | 5 | 160 | 32.00 | 126.98 | 50 | 0/1 | 17/5 | 3 |
| 2020 | 12 | 8 | 86 | 12.28 | 111.68 | 42* | 0/0 | 6/3 | 0 |
| 2021 | 11 | 10 | 93 | 11.62 | 112.04 | 25 | 0/0 | 6/4 | 0 |
| 2022 | 17 | 14 | 183 | 16.63 | 138.63 | 56* | 0/1 | 11/10 | 1 |
| 2023 | 7 | 7 | 78 | 13.00 | 118.18 | 20 | 0/0 | 4/5 | 1 |
| 2024 | 16 | 14 | 573 | 59.09 | 149.21 | 84* | 0/4 | 40/33 | 0 |
| 2025 | 14 | 14 | 393 | 32.75 | 166.52 | 95 | 0/1 | 27/27 | 2 |
राजस्थान ने रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और सैम करन जैसे खिलाड़ियों के रहते हुए रियान पराग को कप्तानी सौंपी है। अनुभवी और सक्षम विकल्पों के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने पराग को तरजीह दी। जडेजा को पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने एक ट्रेड डील के जरिए टीम में शामिल किया था। जडेजा पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की 5वीं जीत, T20 World Cup में इन बड़ी टीमों को दे चुकी है मात
वहीं, यशस्वी जायसवाल को IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था और RR के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। कई मौकों पर टीम की कप्तानी करने की इच्छा जता चुके हैं। इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन भी फ्रेंचाइजी के लिए एक मजबूत विकल्प थे। उनके पास T20 लीग में दुनिया भर की अलग-अलग टीमों में कप्तानी करने का व्यापक अनुभव है। IPL में उन्होंने पंजाब किंग्स की कप्तानी की है और जनवरी 2026 में डेजर्ट वाइपर्स को उनके पहले इंटरनेशनल लीग T20 (ILT20) टाइटल तक पहुंचाया।
राजस्थान रॉयल्स के 7वें कप्तान बने रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी के इस ऐलान के बाद रियान पराग इस टीम के 7वें फुल टाइम कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले आईपीएल में टीम की कमान शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन ने संभाली थी।
