Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ashes में इन गेंदबाजों ने लिखी अपनी पटकथा, जानें इस सीरीज में किसने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

Most Wickets in Ashes Series: एशेज 2025 की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुरू होगी। चोटिल गेंदबाजों के बावजूद दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 18, 2025 | 02:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Most Wickets In The History of Ashes: एशेज सीरीज 2025 की शुरुआत 21 नवंबर से हो रही है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों की नजरें जीत पर होगी। दोनों टीमों को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कई मुख्य गेंदबाज चोटिल है। जिसका फायदा इंग्लैंड को मिल सकता है.

सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। जिसके बाद 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में दूसरे टेस्ट की शुरुआत होगी। सीरीज का तीसरा मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा, जबकि 26 दिसंबर से मेलबर्न में चौथा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां मैच 4 जनवरी से सिडनी में आयोजित होगा।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज में अब तक 345 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी अपनी चमक बिखेरी। आइए, उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम ‘एशेज’ में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

USA के सैतेजा मुक्कमल्ला ने रचा इतिहास, 20 पारियों में हासिल की बड़ी उपलब्धि; बनाया अनूठा रिकॉर्ड

T20 World Cup में जुनैद सिद्दीकी ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

T20 World Cup में सोहैब खान ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे से हारकर भी जिंदा है ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें, जानिए कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में?

शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज स्पिनर ने साल 1993 से 2007 के बीच एशेज में कुल 36 मुकाबले खेले, जिसकी 72 पारियों में 23.25 की औसत के साथ 195 विकेट हासिल किए। इस दौरान 11 बार शेन वॉर्न ने पारी में 5 या इससे अधिक विकेट हासिल किए।

ग्लेन मैक्ग्राथ

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने एशेज के 30 मुकाबलों में 20.92 की औसत के साथ 157 विकेट हासिल किए। इस दौरान मैक्ग्राथ ने कुल 7,280 गेंदें फेंकी, जिसमें 3,286 रन लुटाए। उन्होंने 10 बार एक ही पारी में पांच विकेट अपने नाम किए।

स्टुअर्ट ब्रॉड

यह तेज गेंदबाज एशेज सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाला इंग्लिश खिलाड़ी है, जिसने साल 2009 से 2023 के बीच 40 टेस्ट मुकाबलों में 28.96 की औसत के साथ 153 विकेट हासिल किए। इस दौरान ब्रॉड ने 8 बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट निकाले।

यह भी पढ़ें: Ashes में इस बल्लेबाज के नाम है सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड, कोई भी बैटर नहीं पहुंचा है उनके करीब

ह्यूग ट्रम्बल

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने साल 1890 से 1904 के बीच इंग्लैंड के विरुद्ध 31 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 55 पारियों में 20.88 की औसत के साथ 141 विकेट निकाले। 9 पारियों में ट्रम्बल ने कम से कम 5 विकेट लेने का कारनामा किया।

डेनिस लिली

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 1971 से 1982 के बीच इंग्लैंड के विरुद्ध 24 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 22.32 की औसत के साथ 128 विकेट अपने नाम किए। लिली ने इस दौरान 6,998 गेंदें फेंकी, जिसमें 2,858 रन लुटाए।

एशेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम देश टेस्ट मैच (एशेज) पारियां औसत कुल विकेट पारी में 5+ विकेट
1 शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 36 72 23.25 195 11
2 ग्लेन मैक्ग्राथ ऑस्ट्रेलिया 30 – 20.92 157 10
3 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 40 – 28.96 153 8
4 ह्यूग ट्रम्बल ऑस्ट्रेलिया 31 55 20.88 141 9
5 डेनिस लिली ऑस्ट्रेलिया 24 – 22.32 128 6

Most wickets in ashes history shane warne on the top list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2025 | 02:22 PM

Topics:  

  • Ashes Series
  • Australia Cricket Team
  • Cricket
  • England Cricket Team
  • Shane Warne
  • The Ashes

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.