- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ashes Series Winner List Full List Of Ashes Winner Team
Ashes 2025: 21 नवंबर से होगी एशेज की शुरुआत, 1882 से अब तक…किस टीम का रहा है दबदबा
Ashes Series Winner Lists: एशेज 2025 की शुरुआत 21 नवंबर से होगी, जहां इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा। अब तक 73 एशेज सीरीज खेली गई हैं। जानें कौन सी टीम कितनी बार इस ट्रॉफी को जीती है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

एशेज ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)
Ashes Series Winner Lists: एशेज सीरीज 2025 की शुरुआत 21 नवंबर से होने जा रही है। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। एशेज 2025 के लिए दोनों टीमें आपस में भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछली बार इस सीरीज में दोनों टीमों ने 2-2 से बराबरी पर इस सीरीज को खत्म किया था। अब दोनों टीमों की नजरें इस सीरीज को जीतने पर होगी।
इस खबर में आपको बताएंगे कि अब तक दोनों देशों के बीच कुल कितनी बार एशेज का सीरीज खेला गया। इस सीरीज की शुरुआत कब से हुई थी और कौन इस सीरीज को सबसे ज्यादा बार अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 73 एशेज सीरीज खेले जा चुके हैं। जिसमें दोनों टीमों के बीच बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला है।
73 बार खेली जा चुकी है एशेज सीरीज
एशेज सीरीज की शुरुआत 1882 से हुई थी। अब तक 73 बार इस सीरीज का आयोजन हो चुका है। अब 74वीं बार इसका आयोजन होने जा रहा है। अब तक खेले गए 73 एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा इस ट्रॉफी पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कब्जा जमाया है। ऑस्ट्रेलिया ने 34 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं इंग्लैंड भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं है। इंग्लैंड की टीम ने इस ट्रॉफी को 32 बार अपने नाम किया है। जबकि 7 बार दोनों देशों के बीच यह सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
IPL 2026: LSG के ऑनर पर आग बबूला हुए ललित मोदी, BCCI से कर दी ये बड़ी मांग
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
2015 के बाद इंग्लैंड नहीं जीत सकी एशेज सीरीज
इंग्लैंड ने आखिरी बार एशेज सीरीज को 2015 में जीता था। उसके बाद से दो बार सीरीज ड्रॉ रही है और वहीं दो बार हार का भी सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने पहली बार इस सीरीज को अपने नाम किया था। उसके बाद से इंग्लैंड लगातार 8 बार इस सीरीज को अपने नाम किया था। इस सीरीज के शुरू होने से लेकर 1890 तक इंग्लैंड की टीम अजेय रही थी।
यह भी पढ़ें: Ashes 2025: अखबार की एक खबर ने डाल दी थी एशेज की नींव, टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी की कहानी
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया एशेज सीरीज में दबदबा
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब एशेज सीरीज में अपना दबदबा बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार इस सीरीज को 1891/92 में जीता था। वहां से ऑस्ट्रेलिया ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड पर हावी होने लगी। 1989 से लेकर 2003 तक ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को कभी जीतने का मौका ही नहीं दिया। उस समय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की तूती पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में गूंज रही थी। पिछली बार ड्रॉ होने से पहले भी ऑस्ट्रेलिया ने ही इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
एशेज सीरीज की विजेता टीम
| सीरीज/टूर्नामेंट | सत्र | विजेता | अंतर/मार्जिन |
|---|---|---|---|
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1882/83 | इंग्लैंड | 2-1 (3) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1884 | इंग्लैंड | 1-0 (3) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1884/85 | इंग्लैंड | 3-2 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1886 | इंग्लैंड | 3-0 (3) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1886/87 | इंग्लैंड | 2-0 (2) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1887/88 | इंग्लैंड | 1-0 (1) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1888 | इंग्लैंड | 2-1 (3) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1890 | इंग्लैंड | 2-0 (2) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1891/92 | ऑस्ट्रेलिया | 2-1 (3) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1893 | इंग्लैंड | 1-0 (3) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1894/95 | इंग्लैंड | 3-2 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1896 | इंग्लैंड | 2-1 (3) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1897/98 | ऑस्ट्रेलिया | 4-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1899 | ऑस्ट्रेलिया | 1-0 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1901/02 | ऑस्ट्रेलिया | 4-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1902 | ऑस्ट्रेलिया | 2-1 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1903/04 | इंग्लैंड | 3-2 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1905 | इंग्लैंड | 2-0 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1907/08 | ऑस्ट्रेलिया | 4-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1909 | ऑस्ट्रेलिया | 2-1 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1911/12 | इंग्लैंड | 4-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1912 | इंग्लैंड | 1-0 (3) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1920/21 | ऑस्ट्रेलिया | 5-0 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1921 | ऑस्ट्रेलिया | 3-0 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1924/25 | ऑस्ट्रेलिया | 4-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1926 | इंग्लैंड | 1-0 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1928/29 | इंग्लैंड | 4-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1930 | ऑस्ट्रेलिया | 2-1 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1932/33 | इंग्लैंड | 4-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1934 | ऑस्ट्रेलिया | 2-1 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1936/37 | ऑस्ट्रेलिया | 3-2 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1938 | ड्रॉ | 1-1 (4) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1946/47 | ऑस्ट्रेलिया | 3-0 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1948 | ऑस्ट्रेलिया | 4-0 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1950/51 | ऑस्ट्रेलिया | 4-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1953 | इंग्लैंड | 1-0 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1954/55 | इंग्लैंड | 3-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1956 | इंग्लैंड | 2-1 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1958/59 | ऑस्ट्रेलिया | 4-0 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1961 | ऑस्ट्रेलिया | 2-1 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1962/63 | ड्रॉ | 1-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1964 | ऑस्ट्रेलिया | 1-0 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1965/66 | ड्रॉ | 1-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1968 | ड्रॉ | 1-1 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1970/71 | इंग्लैंड | 2-0 (7) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1972 | ड्रॉ | 2-2 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1974/75 | ऑस्ट्रेलिया | 4-1 (6) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1975 | ऑस्ट्रेलिया | 1-0 (4) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1977 | इंग्लैंड | 3-0 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1978/79 | इंग्लैंड | 5-1 (6) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1981 | इंग्लैंड | 3-1 (6) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1982/83 | ऑस्ट्रेलिया | 2-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1985 | इंग्लैंड | 3-1 (6) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1986/87 | इंग्लैंड | 2-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1989 | ऑस्ट्रेलिया | 4-0 (6) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1990/91 | ऑस्ट्रेलिया | 3-0 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1993 | ऑस्ट्रेलिया | 4-1 (6) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1994/95 | ऑस्ट्रेलिया | 3-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 1997 | ऑस्ट्रेलिया | 3-2 (6) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 1998/99 | ऑस्ट्रेलिया | 3-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 2001 | ऑस्ट्रेलिया | 4-1 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 2002/03 | ऑस्ट्रेलिया | 4-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 2005 | इंग्लैंड | 2-1 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 2006/07 | ऑस्ट्रेलिया | 5-0 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 2009 | इंग्लैंड | 2-1 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 2010/11 | इंग्लैंड | 3-1 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 2013 | इंग्लैंड | 3-0 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 2013/14 | ऑस्ट्रेलिया | 5-0 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 2015 | इंग्लैंड | 3-2 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 2017/18 | ऑस्ट्रेलिया | 4-0 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 2019 | ड्रॉ | 2-2 (5) |
| द एशेज (इंग्लैंड in ऑस्ट्रेलिया) | 2021/22 | ऑस्ट्रेलिया | 4-0 (5) |
| द एशेज (ऑस्ट्रेलिया in इंग्लैंड) | 2023 | ड्रॉ | 2-2 (5) |
7 बार एशेज सीरीज रहा है ड्रा
पहली बार 1938 में यह सीरीज ड्रॉ रही थी। उससे पहले कभी ऑस्ट्रेलिया तो कभी इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम किया था। 73 बार में दोनों टीमों के बीच में कुल 7 बार सीरीज ड्रॉ रही है। 1938 के बाद दूसरी बार 1962/63 में सीरीज बराबरी पर खत्म हुआ। उसके बाद तीसरी बार 1965/66 में, चौथी बार 1968 में भी सीरीज ड्रॉ रही थी। वहीं 1972 में भी दोनों टीमों ने बराबरी पर इस सीरीज खत्म किया था। उसके बाद 2019 और 2023 में यह सीरीज ड्रॉ रही थी।
Ashes series winner list full list of ashes winner team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














