दलीप ट्रॉफी के दौरान फिर चोटिल हुए मोहम्मद शमी, क्या करियर पर लग जाएगा विराम?

Mohammed Shami Again Injured: बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिर से चोटिल हो गए हैं। दूसरी पारी में वो केवल 11 ओवर ही फेंक सके।
मोहम्मद शमी को किस बात की सजा मिल रही है।
मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mohammed Shami Again Suffer from Injury: मोहम्मद शमी चोट से उबर नहीं पा रहे हैं। दलीप ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिर से चोटिल हो गए। नवंबर 2024 के बाद पहली बार फर्स्ट क्लास मैच खेलने उतरे मोहम्मद शमी की चोट फिर से उभर आई।

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के कप्तान रियान पराग ने कप्तान शमी की चोट की स्थिति स्पष्ट की। रियान पराग ने बताया कि शमी को मामूली चोट लगी थी और एहतियात के तौर पर उनका इस्तेमाल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शमी के पैर का अंगूठा मुड़ गया है और दूसरे पैर का जूता भी उनकी अंगूठे पर चढ़ गया है। जिसके कारण ही वो गेंदबाजी नहीं पर पाए।

शुरुआत से ही लय में नहीं दिखें शमी

मैच के पहले दिन मोहम्मद शमी ने अपने शुरुआती स्पेल में लय में नहीं दिखे और अपनी आमतौर पर तेज़ और धारदार गेंदबाजी में वह चमक नहीं दिखा पाए। ऐसा लग रहा था जैसे वह लंबे फॉर्मेट की क्रिकेट की मांगों के हिसाब से अपने शरीर को ढालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कई बार बल्लेबाजों की बल्ले की बाहरी किनारे को चकमा दिया, लेकिन नॉर्थ जोन टीम के ओपनर अंकित कुमार और शुभम खजूरिया ने उनकी गेंदबाजी को आसानी से संभाला।

शमी ने दिन का पहला स्पेल 5 ओवर का दूसरा स्पेल 3 ओवर का रहा। दोनों ही स्पेल उन्होंने सुबह के सेशन में फेंके। उसके बाद उन्होंने लंच के बाद तीसरा स्पेल 4 ओवर का फेंका। जो अच्छा था। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजों को परेशान किया और कई मौके पर छकाया। उसके बाद चौथे स्पेल में शमी की गेंद पर कुमार कुशाग्र ने कैच छोड़ दिया।

पूरे मैच में शमी को मिला एकमात्र विकेट

हालांकि इसके बाद भी उन्हें जल्द ही विकेट मिल गई। शमी ने 17 ओवर में 55 रन देकर 1 विकेट चटकाए। शमी ने साहिल लोत्रा को आउट किया। पहली पारी में शमी ने 23 ओवर की गेंदबाजी की। जिसमें उन्होंने 100 रन खर्च किए और एकमात्र विकेट प्राप्त किए।

शमी ने दूसरी पारी में 11 ओवर फेंके। वो दूसरी पारी में अधिकतर समय मैदान से बाहर ही रहे। शमी ने तीसरे दिन आखिरी सत्र में भी गेंदबाजी नहीं की। चौथे दिन के खेल शुरू होने से पहले शमी मैच ड्रेस में दिखें लेकिन मैदान पर नहीं उतरे। जिसके बाद ऐसा लगा कि शमी फिर से चोटिल हो गए हैं। शमी के चोट के कारण ही उन्हें तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज में मौका नहीं मिला था।

Navbharat Live
navbharatlive.com