IPL 2026: मोहम्मद शमी ने जहीर खान को छोड़ा पीछे, अब भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड निशाने पर
Mohammed Shami: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेल रहे मोहम्मद शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मोहम्मद शमी (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammed Shami breaks Zaheer Khan Record: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया। खासकर मोहम्मद शमी ने अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया।
पावरप्ले में शमी का कहर
मोहम्मद शमी ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने ट्रैविस हेड को पवेलियन भेज दिया। इन दो बड़े विकेटों ने सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआती झटका दे दिया और टीम दबाव में आ गई।
पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शमी आगे
इन दो विकेटों के साथ मोहम्मद शमी ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जहीर खान को पीछे छोड़ते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उपलब्धि उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- भुवनेश्वर कुमार – 79 विकेट
- ट्रेंट बोल्ट – 72 विकेट
- दीपक चाहर – 67 विकेट
- संदीप शर्मा – 62 विकेट
- उमेश यादव – 58 विकेट
- ईशांत शर्मा – 57 विकेट
- मोहम्मद शमी – 54 विकेट
- जहीर खान – 52 विकेट
ये भी पढ़ें: DC के खिलाफ हार के बाद MI के लिए आई बड़ी खुशखबरी, कप्तान हार्दिक पांड्या की इस खास मुकाबले होगी वापसी
शमी की कसी हुई गेंदबाजी
इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने अपने चार ओवर के स्पेल में शानदार नियंत्रण दिखाया। उन्होंने 4 ओवर में केवल 9 रन दिए और 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनकी लाइन और लेंथ इतनी सटीक रही कि हैदराबाद के बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलने में असफल रहे। शमी का यह प्रदर्शन लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए काफी अहम साबित हुआ, क्योंकि इससे टीम को शुरुआती बढ़त मिली। अब टीम चाहेगी कि बाकी गेंदबाज भी इसी लय को बनाए रखें और मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत करें।
