-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Siraj Bowled More Than Thousand Balls Anderson Tendulkar Trophy
DSP सिराज का कमाल, 1000+ गेंदें डालकर रचा इतिहास, इन दिग्गजों की सूची में शामिल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Mohammed Siraj 1000+ balls in IND vs ENG Test series: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। इस सीरीज में सिराज 1000+ गेंद वाले 28वें भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं।

मोहम्मद सिराज (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अपनी गेंदबाजी से सभी का अपनी ओर आकृषित किया है। इस सीरीज में वह अकेले ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैच खेले। सिराज ने कभी भी थकान या दबाव को अपने प्रदर्शन पर हावी होने नहीं दिया। इसी बात ने उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाया। इंग्लिश बल्लेबाज के खिलाफ उन्होंने हर गेंद में उन्होंने अपनी पूरी ताकत और जज्बा झोंक दिया।
यही कारण है कि उन्होंने इस सीरीज में कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया। सिराज ने न केवल सर्वाधिक 20 विकेट हासिल किए, बल्कि सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 1000 से ज्यादा गेंदें फैंक डाली। ये बात उनके दमखम और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
सिराज ने सीरीज में डाली 1088 गेंद
इस वक्त इंग्लैंड के ओवल में 5वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंग्लिश टीम को जीत के लिए अंतिम दिन 35 रन की जरूरत है, जबकि उसके खाते में कुल 4 विकेट शेष हैं। वहीं, भारतीय टीम ने दोनों पारियों में गेंदबाजी कर ली है। इसी बीच मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मुकाबले में कुल 1088 गेंदें डाली। इस दौरान उन्होंने 36.85 की औसत के साथ कुल 737 रन खर्च किए। वहीं, 20 विकेट भी अपने नाम किए।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
बने 28वें भारतीय गेंदबाज
इससे पहले भी भारत के लिए कई गेंदबाज एक सीरीज में 1000+ गेंद डाल चुके हैं। लेकिन इस सीरीज में मोहम्मद सिराज की ये मेहनत वाकई कमाल की है। मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए 1000 गेंद डालने वाले 28वें भारतीय गेंदबाज बने। पिछले चार साल से कोई भी भारतीय गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया था। इससे पहले साल 2021 में जसप्रीत बुमराह ने इसी टीम इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था।
ये भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड ने रचा इतिहास, 96 साल पुराने इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की
एक टेस्ट सीरीज में वो भारतीय गेंदबाज जिन्होंने 1000 से ज्यादा गेंदें डाली हो
2025: मोहम्मद सिराज (बनाम इंग्लैंड)
2021: जसप्रित बुमराह (बनाम इंग्लैंड)
2018: मोहम्मद शमी (बनाम इंग्लैंड)
2014: भुवनेश्वर कुमार (बनाम इंग्लैंड)
2011: ईशांत शर्मा (बनाम इंग्लैंड)
2002: आशीष नेहरा (बनाम वेस्टइंडीज)
2002: जवागल श्रीनाथ (बनाम वेस्टइंडीज)
2002: जहीर खान (बनाम वेस्टइंडीज)
1997: वेंकटेश प्रसाद (बनाम वेस्टइंडीज)
1997: अबे कुरुविला (बनाम वेस्टइंडीज)
1991: जवागल श्रीनाथ (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
1991: मनोज प्रभाकर (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
1991: कपिल देव (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
1989: मनोज प्रभाकर (बनाम पाकिस्तान)
1989: कपिल देव (बनाम पाकिस्तान)
1981: कपिल देव (बनाम इंग्लैंड)
1979: कपिल देव (बनाम पाकिस्तान)
1979: करसन गवरी (बनाम पाकिस्तान)
1979: कपिल देव (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
1979: करसन गवरी (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
1979: कपिल देव (बनाम इंग्लैंड)
1978: करसन गवरी (बनाम वेस्टइंडीज)
1960: रमाकांत देसाई (बनाम पाकिस्तान)
1959: सुरेंद्रनाथ (बनाम इंग्लैंड)
1959: रमाकांत देसाई (बनाम इंग्लैंड)
1947: लाला अमरनाथ (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
Mohammad siraj bowled more than thousand balls anderson tendulkar trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














