IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर, बुमराह-सैमसन की होगी वापसी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

T20 World Cup 2026: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के साथ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम पर चोट और बीमारी का असर जारी है।
team india playing XI against Namibia
अभिषेक शर्मा, बुमराह (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Tilak Varma on Abhishek Sharma: नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें छुट्टी मिल गई है। हालांकि, अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला मैच के दिन गुरुवार को लिया जाएगा।

तिलक वर्मा ने अभिषेक की फिटनेस को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि वह टीम के साथ जुड़ चुके हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “वह वापस आ गए हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। हमारे पास एक और दिन है। उम्मीद है कि वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे। मैच के दिन हम फैसला करेंगे कि वह खेलने के लिए कितने तैयार हैं।”

तिलक ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी खिलाड़ी पूरी तरह फिट होने के बाद ही अंतिम एकादश का हिस्सा बनेगा।

बुमराह पर क्या बोले तिलक?

तिलक वर्मा ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि बुमराह अब पूरी तरह ठीक हैं और उनका खेलना टीम मैनेजमेंट के फैसले पर निर्भर करेगा। “वह (बुमराह) अब बिल्कुल ठीक हैं और बेहतर कर रहे हैं। जैसा कि मैंने कहा, हमारे पास एक और दिन है। अगर सब ठीक रहा तो वह टीम में लौट सकते हैं। मुझे लगता है कि वह गुरुवार के मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

अगर अभिषेक नहीं खेले तो संभावित प्लेइंग XI

भारत की संभावित XI: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

नामीबिया की संभावित XI: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हींगो।

भारत की नजर इस मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी, जबकि नामीबिया टीम उलटफेर की कोशिश में उतरेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com