Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरमनप्रीत और ब्रंट का तूफान, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 50 रनों से रौंदा; अंकतालिका में नंबर-1 बनी ‘पलटन’

MI vs DC: WPL 2026 के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया। हरमनप्रीत कौर और नट साइवर-ब्रंट की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों ने दिल्ली को पस्त किया।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 10, 2026 | 11:14 PM

WPL 2026

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस ने अपनी बादशाहत साबित करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में 50 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और नट साइवर-ब्रंट की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 195 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

हरमनप्रीत और ब्रंट की जुगलबंदी

मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में स्टार खिलाड़ी अमेलिया केर बिना खाता खोले आउट हो गईं। हालांकि, इसके बाद नट साइवर-ब्रंट ने मोर्चा संभाला और 46 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 70 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

हरमनप्रीत ने 42 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इन पारियों के दम पर मुंबई ने दिल्ली को 196 रनों का लक्ष्य दिया।

सम्बंधित ख़बरें

अक्षर पटेल ने हवा में उड़कर लपका नामुमकिन सा कैच, बुमराह की जादुई गेंद और ब्रूक का शिकार; वानखेड़े में मचा गदर

IND vs AUS: फिर होगा पिंक बॉल टेस्ट का घमासान, ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए तैयार टीम इंडिया; देखें शेड्यूल

चुनाव टिकट छोड़ ‘मैच टिकट’ के पीछे पड़े महाराष्ट्र के विधायक, विधानसभा में गूंजा वानखेड़े का शोर

30,000 क्रिकेट फैंस को खामोश कर दूंगा… सेमीफाइनल से पहले हैरी ब्रुक की टीम इंडिया को खुली चुनौती!

ताश के पत्तों की तरह ढह गया दिल्ली का टॉप ऑर्डर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और छठे ओवर तक उसके 4 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। शेफाली वर्मा, लिजेल ली और लॉरा वोल्वार्ट जैसी स्टार बैटर्स बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। हालांकि, चिनेले हेनरी ने संघर्ष करते हुए फिफ्टी जड़ी, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। पूरी दिल्ली की टीम 19वें ओवर में 145 रनों पर सिमट गई।

गेंदबाजी में चमकीं अमेलिया केर और निकोला केरी

बल्ले से विफल रहने के बाद अमेलिया केर ने गेंद से कसर पूरी की और 3 विकेट झटके।, उनके साथ निकोला केरी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जिससे दिल्ली की पारी संभल नहीं सकी।

यह भी पढ़ें:- ‘जो कुछ भी मेरी किस्मत में है…’, T20 World Cup टीम से बाहर होने के बाद छलका शुभमन गिल का दर्द

अंकतालिका का हाल इस शानदार जीत के साथ मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, अपने अभियान की शुरुआत हार से करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे आखिरी स्थान पर खिसक गई है।

ये रहा दोनों टीमों का प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग XI): अमेलिया केर, जी कमलिनी, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।

दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिजेल ली, मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

Mi vs dc wpl 2026 mumbai indians win by 50 runs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2026 | 11:12 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Cricket News
  • WPL

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.