-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mi Vs Dc Wpl Live Score Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Live Score Wpl 2026 3rd Match Liveblog
MI vs DC Live Score WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से दी करारी शिकस्त
- Written By: उज्जवल सिन्हा
MI vs DC WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से शिकस्त दी। मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की टीम 145 रन ही बना सकी।

Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Live Scorecard WPL 2026:महिला प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला शनिवार को नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 195 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम दबाव में बिखर गई और 145 रन पर ऑल आउट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
10 Jan 2026 10:49 PM (IST)
10 Jan 2026 10:49 PM (IST)मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया
WPL 2026 के तीसरे मुकाबले में शनिवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर दमदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष करती नजर आई और 145 रनों पर सिमट गई, जिससे मुंबई इंडियंस ने यह मैच 50 रनों से अपने नाम कर लिया।
10 Jan 2026 10:18 PM (IST)
10 Jan 2026 10:18 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: दिल्ली को जीत के लिए 42 गेंद में 105 रनों की जरूरत
दिल्ली कैपिटल्स को 42 गेंदों में 105 रनों की जरूरत है। हेनरी और स्नेह राणा मैदान पर मौजूद है। वहीं मुंबई को जीतने के लिए 4 विकेट की जरूरत है।
10 Jan 2026 10:03 PM (IST)
10 Jan 2026 10:03 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: दिल्ली ने 9 ओवर में बनाए 61 रन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 ओवर में 61 रन बनाए। हालांकि, इस दौरान 5 विकेट गंवा दिए। अब जीत के लिए 66 गेंदों में 135 रन और बनाना है। निकी प्रसाद और चिनेली हेनरी बैटिंग कर रही है।
10 Jan 2026 09:44 PM (IST)
10 Jan 2026 09:44 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: दिल्ली को एक ओवर में लगे दो झटके
दिल्ली कैपिटल्स को एक ओवर में दो झटके लगे हैं। पहले शेफाली वर्मा और फिर लौरा वुलफॉर्ट आउट हो गई। दोनों को कैरी ने बोल्ड किया। इसके साथ ही मुंबई ने पावरप्ले के दौरान ही अपनी पकड़ बना ली है।
10 Jan 2026 09:33 PM (IST)
10 Jan 2026 09:33 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: लिजेल ली लौटी पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है। लिजेल ली 10 रन बनाकर आउट हो गई। 15 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। अब बल्लेबाजी करने लौरा वुलफॉर्ट आई हैं।
10 Jan 2026 09:02 PM (IST)
10 Jan 2026 09:02 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: मुंबई ने बनाए 195 रन
मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 74 रनों की पारी खेली। वहीं नट साइवर-ब्रंट ने 42 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। उसके आलावा कैरी ने 21 और कमालिनी ने 16 रन बनाए। दिल्ली के लिए नंदनी ने 2, श्रीचरणी ने 1 और हेनरी ने 1 विकेट चटकाए।
10 Jan 2026 08:51 PM (IST)
10 Jan 2026 08:51 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: हरमनप्रीत कौर का पचासा
हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। अब हरमनप्रीत कौर बाकी बचे ओवरों में बड़े हिट लगाकर बड़ा टोटल बनाने को देखेगी।
10 Jan 2026 08:36 PM (IST)
10 Jan 2026 08:36 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: साइवर-ब्रंट भी हुई आउट
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका नट साइवर-ब्रंट के रूप में लगा। 70 रन बनाकर साइवर ब्रंट आउट हो गए। 117 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। श्रीचरणी को यह विकेट मिला।
10 Jan 2026 08:01 PM (IST)
10 Jan 2026 08:01 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका
मुंबई टीम को दूसरा झटका जी कमालिनी के रूप में लगा। कमालिनी 16 रन बनाकर 51 के स्कोर पर आउट हो गई है। अब बल्लेबाजी करने हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं है।
10 Jan 2026 07:59 PM (IST)
10 Jan 2026 07:59 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: पावरप्ले में संभली मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने पहले पावरप्ले में 43 रन बनाए। कमालिनी ने 8 और नट साइवर ब्रंट ने 32 रन बनाए। वहीं अमेलिया केर के रूप में एक झटका लगा है।
10 Jan 2026 07:53 PM (IST)
10 Jan 2026 07:53 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत
मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट 2 के स्कोर पर गिर गया। अमेलिया केर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। चिनले हेनरी ने केर को आउट किया।
10 Jan 2026 07:08 PM (IST)
10 Jan 2026 07:08 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: पिछले मैच में मुंबई को मिली हार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर मात दी। बेंगलुरु ने तीन विकेट से मैच जीता। वहीं दिल्ली अपना पहला मैच खेलने उतरेगी।
10 Jan 2026 07:08 PM (IST)
10 Jan 2026 07:08 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), मारिज़ैन काप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा
10 Jan 2026 07:07 PM (IST)
10 Jan 2026 07:07 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता
10 Jan 2026 07:06 PM (IST)
10 Jan 2026 07:06 PM (IST)MI vs DC WPL 2026 Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस
डब्ल्यूपीएल के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली के लिए पहली बार कप्तानी करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीता।
Mi vs dc wpl live score mumbai indians vs delhi capitals live score wpl 2026 3rd match liveblog
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMमुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
Jul 26, 2026 | 09:44 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM














