30,000 क्रिकेट फैंस को खामोश कर दूंगा… सेमीफाइनल से पहले हैरी ब्रुक की टीम इंडिया को खुली चुनौती!
IND vs ENG: टॉस के दौरान हैरी ब्रुक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे शानदार खेल दिखाकर वानखेड़े में मौजूद भारतीय दर्शकों को शांत कराना चाहते हैं और भारत को हराकर फाइनल में NZ से भिड़ना चाहते हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
हैरी ब्रूक और सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Harry Brooke Statement to Indian Cricket Fans: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ब्रुक का मानना है कि पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल दिखाई दे रही है, इसलिए उनकी टीम पहले गेंद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए बाद में लक्ष्य का पीछा करना चाहती है।
वानखेड़े स्टेडियम में इस मुकाबले के दौरान भारतीय प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पूरा मैदान नीले रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है, जहां हजारों फैंस टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे हैं। ब्रुक ने माना कि उनकी टीम ने इस मैदान पर पहले भी खेला है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के पास यहां खेलने का अनुभव काफी ज्यादा है, जो इंग्लैंड के लिए चुनौती बन सकता है।
भारतीय दर्शकों को शांत कराने की उम्मीद
टॉस के दौरान हैरी ब्रुक ने भारतीय दर्शकों के उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करके स्टेडियम के शोर को कम करने की कोशिश करेगी। उन्हें भरोसा है कि इंग्लैंड की टीम अपने खेल से दबाव संभाल सकती है और बड़े मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के छात्रों के लिए सुनहरा मौका! फ्री में सीखें कुस्ती और जिम्नास्टिक, मिलेगा मुफ्त नाश्ता; ऐसे करें आवेदन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
मानव सुथार का इंटरनेशनल डेब्यू में बड़ा रिकॉर्ड, 6 विकेट लेकर भारत के दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में बनाई जगह
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम को घरेलू दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलेगा, लेकिन इंग्लैंड की कोशिश रहेगी कि शुरुआती विकेट लेकर मैच की दिशा अपने पक्ष में मोड़ दी जाए। ब्रूक ने कहा कि “आज रात उन्हें (भारतीय टीम को) बहुत जबरदस्त समर्थन मिलने वाला है और उम्मीद है कि हम उन्हें (भीड़ को) काफी हद तक शांत रख पाएंगे।”
हैरी ब्रुक ने यह भी कहा कि टी20 क्रिकेट में किसी भी समय मैच का रुख बदल सकता है। इंग्लैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में कई करीबी मुकाबले जीतकर यहां तक का सफर तय किया है, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।
प्लेइंग इलेवन में किया अहम बदलाव
इंग्लैंड ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। टीम ने स्पिनर रेहान अहमद की जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन को मौका दिया है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि वानखेड़े की परिस्थितियों में तेज गेंदबाज ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इजराइल-ईरान युद्ध की चपेट में क्रिकेट, ICC ने सुरक्षा के चलते कई बड़े मुकाबले टाले; शेड्यूल में होगा बदलाव
ब्रुक ने इंग्लैंड की आक्रामक क्रिकेट शैली का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी टीम जोखिम लेने से पीछे नहीं हटती। उन्होंने भरोसा जताया कि सही समय पर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। दूसरी ओर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कहा था कि वे टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते। अब देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड का पहले गेंदबाजी करने का फैसला कितना सफल साबित होता है।
