-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mi Cape Town Reaches In Sa20 Final With 39 Run Win Over Paarl Royals
SA20: MI केपटाउन की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची, पार्ल रॉयल्स को 39 रनों से दी शिकस्त
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एमआई केपटाउन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पार्ल रॉयल्स को 39 रनों से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची। इस सीजन में फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बनी। 8 फरवरी को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

एमआई केपटाउन (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: एमआई केपटाउन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पार्ल रॉयल्स को 39 रनों से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची। इस सीजन में फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बनी। लगातार छठी जीत के साथ राशिद खान की एमआई केपटाउन फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में पार्ल रॉयल्स को हराया। 8 फरवरी को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
गकबेरहा में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में पार्ल रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई केपटाउन ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। केपटाउन के लिए रायन रिकलटन और रासी वान डर डुसेन ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। रासी वान डर डुसैन 40 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद 93 के स्कोर पर 44 रन बनाकर रायन रिकलटन भी आउट हो गए। वहीं 93 के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका लगा। सदिकुल्लाह अटल बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली नाबाद 44 रनों की पारी
उसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने एक छोर संभाल लिया। ब्रेविस को जॉर्ज लिंडे का साथ मिला। लिंडे 26 रन बनाकर आउट हो गए। वहां से ब्रेविस और डेलानो पॉटजीटर ने मिलकर 5 ओवरों में 74 रन बनाए। डेलानो पॉटजीटर ने नाबाद 32 रन बनाए। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली। इस दौरान ब्रेविस ने चार छक्के लगाए। पार्ल रॉयल्स के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने 2, एडी गेलियम ने 1 और ब्योर्न फोर्टेन ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी पॉर्ल रॉयल्स की टीम
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स की टीम सभी विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले के दौरान ही तीन विकेट गंवा दिए। गिलबर्ट प्रीटोरियस ने 15, मिचेल ओवेन ने 7, रुबिन हरमन्न 2 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद एडी गेलियम ने 12, दुनिथ वेल्लालगे ने 15 रन बनाए। उसके बाद डेविड मिलर और दिनेश कार्तिक ने मिलकर एमआई से मुकाबले को जीतने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हो सके।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
डेविड मिलर ने 45 रन और दिनेश कार्तिक ने 31 रन बनाए। उसके बाद ब्योर्न फोर्टेन ने 10 रन बनाने में कामयाब रहे। पार्ल रॉयल्स इस मुकाबले को 39 रनों से गंवा दिया। एमआई केपटाउन के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2, कगिसो रबाडा ने 2, राशिद खान ने 2, कॉर्बिन बॉश ने 2 और जार्ज लिंडे ने 1 विकेट चटकाए। इसके साथ ही एमआई केपटाउन ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।
Mi cape town reaches in sa20 final with 39 run win over paarl royals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














