- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Matthew Hayden Statement On India Vs England Test Series
खत्म होगा एक और 18 साल लंबा इंतजार, अंग्रेजों को धूल चटाएगा भारत! दिग्गज ने बता दी रणनीति
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने बताया है कि भारत इंग्लैंड में होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज कैसे जीत सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है।
- Written By: मृणाल पाठक

टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा। हालांकि, इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही मैथ्यू हेडन ने भारत को रणनीति बनाने में मदद करते हुए बताया है कि कैसे वह अपने 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने बताया है कि भारत इंग्लैंड में होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज कैसे जीत सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का नया चक्र भी शुरू होगा।
दरअसल, मैथ्यू हेडन को लगता है कि अगर भारत लीड्स और मैनचेस्टर की मुश्किल परिस्थितियों में टेस्ट मैच जीत जाता है तो वह सबको गलत साबित कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इंग्लैंड के गेंदबाज चोटिल हैं, जिसका फायदा भारत को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
जयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज
RR vs LSG: शतक से चूके मिचेल मार्श, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 221 रन
IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
मैथ्यू हेडन ने ‘जियो सिनेमा’ पर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के गेंदबाज इतने अच्छे हैं, उन्हें कई चोटें लगी हैं और कई खिलाड़ी रिटायर भी हुए हैं, यह उनकी चुनौती होगी। जब उत्तरी टेस्ट मैच होंगे, तो गेंद तेजी से स्विंग होगी, यही अहम होगा, अगर भारत वह मैच जीत जाता है तो यह सीरीज भारत के पक्ष में जा सकती है।’
आपको बता दें कि मार्क वुड चोट के कारण पहले 3 टेस्ट से बाहर हैं जबकि जोफ्रा आर्चर भी पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड के गस एटकिंसन भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और उनका पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। हालांकि, इस सीरीज से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा भी रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में दोनों ही टीम के लिए ये सीरीज चुनौतियों भरी हो सकती है।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
Matthew hayden statement on india vs england test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













